वीजा दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले शातिर को कोटद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार।

वीजा दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले शातिर को कोटद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

कोटद्वार- वीजा दिलाने के नाम पर 9 लाख की ऑनलाइन ठगी करने वाले शातिर को कोटद्वार पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसएसपी श्वेता चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि कोटद्वार निवासी जितेंद्र कुमार से लंदन का वीजा दिलाने के नाम पर ऑनलाइन एक शातिर ने 9 लाख रुपए की ऑनलाइन रकम ले ली।

यह भी पढ़ें 👉  उपभोक्ताओं की परेशानी पर आयुक्त सख्त, बिजली कटौती की सूचना में क्षेत्र बताना जरूरी।

 

 

 

बाद में वीजा नहीं दिलाए जाने पर जितेंद्र कुमार को अपने साथ धोखाधड़ी का एहसास हुआ। जिसके बाद जितेंद्र कुमार ने पुलिस से रकम वापस दिलाने के लिए मदद मांगी। कोतवाल मणि भूषण श्रीवास्तव के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने लगातार कोशिश करने के बाद आरोपी को बेंगलुरु से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा राज्य संपत्ति विभाग, आधुनिकता के साथ पर्यावरण संरक्षण पर फोकस।

 

 

जिसकी पहचान पैसाथई के रूप में हुई है। आरोपी के अपराधी के इतिहास की जानकारी अभी पुलिस कर रही है। आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल पहुंचा दिया गया है।

kj
tara