उपभोक्ताओं की परेशानी पर आयुक्त सख्त, बिजली कटौती की सूचना में क्षेत्र बताना जरूरी।

उपभोक्ताओं की परेशानी पर आयुक्त सख्त, बिजली कटौती की सूचना में क्षेत्र बताना जरूरी।

उपभोक्ताओं की परेशानी पर आयुक्त सख्त, बिजली कटौती की सूचना में क्षेत्र बताना जरूरी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। बिजली कटौती की सूचनाओं में प्रभावित क्षेत्रों के नाम स्पष्ट रूप से प्रकाशित नहीं किए जाने पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने नाराजगी जताई है। उन्होंने मुख्य अभियंता, उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL), हल्द्वानी/रुद्रपुर को इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  खाद्य प्रतिष्ठानों पर चला आकस्मिक निरीक्षण अभियान, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे।

 

 

 

आयुक्त ने कहा कि विद्युत विभाग की ओर से समाचार पत्रों में अक्सर किसी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने की सूचना प्रकाशित की जाती है, लेकिन उसमें कटौती से प्रभावित होने वाले वास्तविक क्षेत्रों के नाम नहीं दिए जाते। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें 👉  विधिक साक्षरता कार्यक्रम में जुटे अधिकारी-अधिवक्ता, आमजन को दी कानूनों की जानकारी।

 

 

 

उन्होंने निर्देश दिए कि भविष्य में जिस फीडर में बिजली कटौती प्रस्तावित हो, उससे संबंधित सभी प्रभावित क्षेत्रों के नाम भी बिजली कटौती की प्रकाशित सूचना में अनिवार्य रूप से शामिल किए जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई जन्माष्टमी, पुलिस लाइन पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि इससे उपभोक्ताओं को पहले से जानकारी मिल सकेगी और वे बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने की स्थिति के लिए आवश्यक तैयारी कर सकेंगे।

kj
tara