काशीपुर से हरिद्वार जा रही एक रोडवेज बस नदी में आधी लुढ़क गई, बस को लुढ़कता देख सवारियों में  मची चीख पुकार।

काशीपुर से हरिद्वार जा रही एक रोडवेज बस नदी में आधी लुढ़क गई, बस को लुढ़कता देख सवारियों में  मची चीख पुकार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

काशीपुर से हरिद्वार आ रही एक रोडवेज बस सोमवार को चिड़ियापुर के पास कोटा वाली नदी में फंस गई। इस दौरान बस नदी में आधी लुढ़क गई। नदी में बस को लुढ़कता देख सवारियों में चीख पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  आदर्श रामलीला समिति के संचालन और चुनाव पर उठे सवाल, प्रशासन ने कसा शिकंजा, शिकायत के बाद पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित, पंजीकरण से लेकर सदस्यता और वित्तीय लेनदेन तक की होगी पड़ताल।

 

 

जानकारी के अनुसार, घटना दोपकर करीब दो बजे की है। थाने के नंबर पर सूचना मिली कि चिड़ियापुर के पास उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस कोटा वाली नदी में फस गई है, जिसमें कुल 22 यात्री फंसे हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा के साथ आस्था भी—नंदा देवी महोत्सव में SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी, मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, अधिनस्थों को दिए निर्देश, माँ नंदा सुनंदा देवी की पूजा-अर्चना कर सभी के कुशल-मंगल की कामना।

 

वह नदी की तरफ झुकाव में है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। सूचना मिलते ही चिड़ियापुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सवारियों को सकुशल बाहर निकाला। इसके बाद सवारियों को दूसरे वाहन से रवाना किया गया। वहीं, उसके बाद बस को भी क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।