पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंहनगर महोदय द्वारा विधानसभा निर्वाचन ड्यूटी 2022 में लगे सभी पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों, केंद्रीय व अन्य सुरक्षा बलों को ब्रीफ कर दिए आवश्यक निर्देश।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

विधानसभा निवार्चन 2022 के मद्देनजर आज रुद्रपुर – दिनांक-13.02.2022 को शबरिंदरजीत सिंह पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंहनगर द्वारा मिनी पुलिस लाईन रुद्रपुर में विधानसभा निर्वाचन 2022 में लगे सभी सुरक्षा बलों को भली भांति ब्रीफ कर निम्न बिन्दुओं पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैंः-

यह भी पढ़ें 👉  भव्य समारोह के साथ सम्पन्न हुआ पांच दिवसीय कुमाऊं द्वार महोत्सव, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत रहे मुख्य अतिथि

 

1- मतदान ड्यूटी में लगे समस्त सुरक्षा बलों एवं समस्त मतदाताओं द्वारा कोविड-19 गाईडलाईन का प्रत्येक दिशा में पालन किया जाय।
2- पोलिंग स्टेशन पर नियुक्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को मतदान केंद्र प्रभारी को सम्पूर्ण सहयोग देते हुए शांन्ति व्यवस्था बनायी जाये।
3- ड्यूटी पर जाने से पूर्व अपने ड्यूटी कार्ड एवं ड्यूटी के प्रकार को अच्छे से देख लें एवं समझ लें।

यह भी पढ़ें 👉  बाघ, हाथी और तेंदुए के दीदार के लिए तैयार नंधौर अभयारण्य, नए पर्यटन सत्र का सांसद अजय भट्ट ने किया आगाज।

 

4- ड्यूटी के दौरान हर कार्य अत्यधिक सतर्कता, शालीनता एवं निष्पक्षता से किया जाय ।
5- चुनाव शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनकर उन पर शीघ्रता से कार्यवाही की जाय।
6- कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि पर अपने जोनल, सैक्टर अथवा उच्चाधिकारियों को तुरन्त सूचित करें।

यह भी पढ़ें 👉  वैज्ञानिक से IPS अधिकारी बने डॉ. जगदीश चन्द्र, मुख्यमंत्री धामी ने बैच लगाकर किया सम्मानित, नैनीताल पुलिस में खुशी की लहर।

#निर्भीक एवं निष्पक्ष होकर अपना मतदान करें।
लोकतंत्र का यह आधार। #वोट न कोई हो बेकार।