कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कुमाऊं महोत्सव में प्रतिभाग, सभी से लोक परंपराओं से जुड़ने का किया आह्वाहन।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कुमाऊं महोत्सव में प्रतिभाग, सभी से लोक परंपराओं से जुड़ने का किया आह्वाहन।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

युवा पीढ़ी को आना चाहिए अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की ताकत को पहचाने और विस्तार के लिये आगे-रेखा आर्या।

 

*महोत्सव जैसे आयोजन होते है हमारी लोक विरासत, लोकगीत, लोक नृत्य के साथ संस्कृति के विविध आयामों से परिचित कराने में मददगार साबित-रेखा आर्या*

 

 

*अल्मोड़ा*: प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बीती रात अल्मोड़ा में आयोजित कुमाऊं महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।जहां स्थानीय जनता द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान कार्यक्रम में लोक कलाकारों द्वारा विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई।साथ ही लोकगायिका माया उपाध्याय ने अपने गीतों के माध्यम से सभी को झूमने पर मजबूर किया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुँचीं ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर और कार्तिक पालीवाल, लिय्या बाबा जी का आशीर्वाद, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने शॉल व मोमेंटो देकर किया सम्मानित!, "श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करना ही नैनीताल पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।" — SSP नैनीताल।

 

 

 

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार लोक संस्कृति एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा इसे बढ़ावा देने के लिये निरंतर प्रयासरत है,जिसके लिए काफी कार्य किये जा रहे हैं।हमारी युवा पीढ़ी अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की ताकत को पहचाने तथा इसके विस्तार के लिये आगे आयें, कुमाऊ द्वार महोत्सव जैसे आयोजन हमारी लोक विरासत, लोकगीत, लोक नृत्य के साथ संस्कृति के विविध आयामों से परिचित कराने में मददगार होते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कहर, साइबर ठगों पर प्रहार! SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खेल खत्म, 05 करोड़ की ठगी में लिप्त, नैनीताल पुलिस, SOG व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 2 किशोर संरक्षण में, भारी मात्रा में मोबाइल, 12 सिम, चेक बुक, आईपैड सहित कई सामग्री बरामद।

 

 

 

साथ ही उन्होंने सभी से सभी से अपनी लोक परंपराओं से जुड़ने का भी आहवान किया।कहा कि आयोजनों से जहां उत्तराखण्ड की संस्कृति एवं कल्चर को बढावा मिलता है वही आयोजन स्थलों पर उत्तराखण्डी उत्पादों के स्टाल लगाकर यहां के उत्पादों को मार्केट के साथ ही लोगों को उनकी पहचान के बारे में जानकारियां मिलती है। वहीं उन्होंने उत्तराखंड लोक संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु इस भव्य कार्यक्रम के आयोजन हेतु आयोजक समिति को साधुवाद दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ईडी छापे के बाद हरीश रावत का बड़ा बयान: बोले- कांग्रेस के संघर्ष पर असर पड़ा तो छोड़ दूंगा पद।

 

 

इस अवसर पर मेला समिति अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी,मुख्य संयोजक  शेखर लकचोरा, संगरक्षक अमरनाथ सिंह नेगी, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रवि रौतेल, गौरव पांडेय, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, जिला पंचायत सदस्य  महेश नयाल सहित देवतुल्य जनता उपस्थित रही।

kj
tara