“ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ बाइक सवार युवक की घायल होने के बाद मौत, मालधन में दुखद घटना”

ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत: मालधन में हादसा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर – मालधन में ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  घर-घर जुटेगा जनसंख्या का आंकड़ा, हल्द्वानी में फील्ड ट्रेनरों को मिला प्रशिक्षण।

 

 

मालधन के आनंदनगर पीपलपड़ाव निवासी हरीश कुमार (26) शनिवार शाम 6:30 बजे पीरूमदारा से मजदूरी करके बाइक से लौट रहे थे। जब वह मालधन नंबर आठ मंदिर के पास पहुंचे तभी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ टी.सी. का त्वरित एक्शन, CCTV की मदद से बुजुर्ग का खोया बैग बरामद।

 

 

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर हरीश कुमार को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। काशीपुर के एक निजी अस्पताल में युवक की मौत हुई।