हिमाचल, उत्तराखंड सहित जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और बारिश से मौसम में बदलाव लुढ़का पारा।

हिमाचल, उत्तराखंड सहित जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और बारिश से मौसम में बदलाव लुढ़का पारा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हिमाचल, उत्तराखंड सहित जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को बर्फबारी और बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई। भूस्खलन से जहां कश्मीर का सड़क मार्ग से देश-दुनिया का संपर्क कट गया, वहीं हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के बाद अटल टनल के आसपास, रोहतांग दर्रा, शिकारी देवी और कमरूनाग में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

 

 

उधर, उत्तराखंड के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान माइनस में चला गया। कल दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश से मौसम में ठंडक है।कश्मीर के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी हुई। खराब मौसम के चलते कटड़ा-सांझीछत चाॅपर सेवा प्रभावित रही। प्रदेश के तापमान में भारी गिरावट आई है। कश्मीर में शीतलहर चल रही है। हालांकि दोपहर बाद कई इलाकों में मौसम खुल गया था। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 14 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हर चौराहे और मेले में पुलिस दिखाई दे रही है, व्यवस्था बहुत अच्छी है”—श्रद्धालु, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल मार्गदर्शन में नैनीताल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की श्रद्धालुओं ने की जमकर सराहना, माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की मुस्तैदी, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा—सुरक्षित माहौल और बेहतर व्यवस्थाओं से बढ़ा भरोसा।

 

 

 

बिजली गिरने से पांच मवेशियों की मौत, हिमाचल में यलो अलर्ट के बीच बर्फबारी और बारिश से सोलंगनाला और मढ़ी में ही पर्यटक रोक दिए हैं। मौसम में आए बदलाव से प्रदेश में छह डिग्री तक अधिकतम पारा लुढ़का। जिला मंडी की चौहारघाटी की बड़ागांव पंचायत में बिजली गिरने से पांच मवेशियों की मौत हो गई।

 

 

बदरीनाथ में पारा लुढ़ककर 1 डिग्री पहुंचा…बदरीनाथ धाम में अचानक मौसम बदलने से पारा गिरकर 1 डिग्री पहुंच गया। इसके चलते धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। धाम में शाम करीब चार बजे अचानक मौसम में बदलाव आया। पांच बजे धाम में हल्की बारिश शुरू हुई। कुछ देर बाद हल्की बर्फबारी भी हुई। हालांकि बारिश और बर्फबारी ज्यादा देर तक नहीं हुई, लेकिन मौसम बदलने से धाम में शीतलहर चल रही है, जिससे यात्री ठंड से कांपते नजर आ आए।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनाव में प्रत्याशियों की तस्वीर साफ, नामांकन वापसी में किसी ने नहीं लिया नाम वापस, 28 सितंबर को होगी आम सभा।

 

 

ट्रैफिक पुलिस ने जम्मू-श्रीनगर हाईवे के बहाल न होने तक यात्रा न करने की सलाह दी गई है। राजोरी, पुंछ, रियासी, डोडा, किश्तवाड़, रामबन, कठुआ के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई है। बनिहाल कस्बे में मौसम की पहली बर्फबारी हुई है। पर्यटन स्थल नत्थाटाॅप और पटनीटाॅप में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। जम्मू में 49.2 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा सामान्य से 9.0 डिग्री गिरकर 19.2 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बैग में भरकर ले जा रहा था देशी शराब, मुखानी पुलिस ने चेकिंग के दौरान 55 टेट्रा पैक के साथ दबोचा।

 

 

विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। कुपवाड़ा के माच्छिल सेक्टर में भी बर्फ गिरी। गुरेज, सोनमर्ग, जोजिला पास, साधना पास, फरकियां टॉप, राजधान टॉप, जेड-गली, सिंथन पास और मर्गन टॉप में भी बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कुलगाम और बडगाम के कुछ मैदानी इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। कश्मीर के अधिकांश मैदानी इलाकों में बारिश हुई।

 

 

बर्फ जमा होने के कारण गुरेज-बांदीपोरा और सिंथन टॉप मार्ग यातायात के लिए बंद कर दिए गए हैं। श्रीनगर में 26.7 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 8.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।