कुल्हाड़ी से काटकर हत्या: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

कुल्हाड़ी से काटकर हत्या: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

 

गोरखपुर में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गीडा थाना इलाके के पिपरी का रहने वाला उमेश चौहान पुत्र शंभू चौहान (35) दीपावली की रात अचानक घर से गायब हो गया। घर वालों ने पूरी रात तलाश की लेकिन उमेश का कहीं पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें 👉  न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस की कार्रवाई, 02 वारंटी गिरफ्तार

 

 

सुबह घर से थोड़ी दूर पर खून का निशान देख परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई। परिजनों ने पड़ोस के ही दो सगे भाइयों पर आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि उमेश को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और फिर लाश को बाइक पर रखकर बाघागाड़ पुल से राप्ती नदी में फेंक दिया। घटना की जानकारी होने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। हत्या के बाद शव को लगभग 200 मीटर तक घसीटा गया था।

यह भी पढ़ें 👉  चलती विवेचना पर भ्रामक दुष्प्रचार पड़ा भारी, नैनीताल पुलिस ने जारी किया कड़ा नोटिस, तथ्यहीन और भ्रामक पोस्ट पर नैनीताल पुलिस की सख्ती, देहरादून के X हैंडल से मांगा जवाब।

 

राप्ती नदी में मृतक के शव की तलाश दिनभर एसडीआरएफ की टीम करती रही लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया।

kj
tara