उत्तरकाशी टनल हादसा – सीएम धामी की है रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर, अधिकारियों संग की बैठक कर दिए ये निर्देश।

उत्तरकाशी टनल हादसा - सीएम धामी की है रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर, अधिकारियों संग की बैठक कर दिए ये निर्देश।
ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी टनल हादसा – सीएम धामी की है रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर, अधिकारियों संग की बैठक कर दिए ये निर्देश।

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

 

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी के सिलक्यारा के पास टनल में फंसे श्रमिकों के बारे में अधिकारियों से निरंतर जानकारी ले रहे हैं। राहत एवं बचाव के कार्यों में लगी एजेंसियों से भी मुख्यमंत्री हर पल की अपडेट ले रहे हैं। मुख्यमंत्री आवास में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि मौके पर तैनात जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं वहां पर कार्य कर रही एजेंसियों से निरन्तर समन्वय बनाकर रखें, राहत सामग्री की किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर, शीघ्र उपलब्ध कराई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  प्रशासन की मध्यस्थता रंग लाई, श्रमिक–प्रबंधन में बनी सहमति।

सीएम धामी के निर्देश पर शासन द्वारा सिल्क्यारा सुरंग में हुए भूस्खलन के अध्ययन एवं कारणों की जांच के लिए निदेशक उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र की अध्यक्षता में गठित समिति में शामिल विशेषज्ञों ने स्थल का निरीक्षण कर जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है। राहत एवं बचाव के कार्य तेजी से चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कोसी होम स्टे कांड में बड़ा खुलासा, मैनेजर की भूमिका आई सामने—गिरफ्तार।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एडीजी ए.पी. अंशुमन, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी एवं अपर सचिव जे.सी. काण्डपाल उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कमल कफलटिया समेत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर पत्रकारों का वार, छवि धूमिल करने वालों पर कार्यवाही की गुहार लेकर पत्रकारों ने SSP NAINITAL को दिया ज्ञापन,  SSP बोले— पत्रकारों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोपरि, नहीं बख्शे जाएंगे दोषी, होगी कड़ी कार्यवाही।