मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक दिवसीय भ्रमण: देहरादून से पन्तनगर हेलीकॉप्टर के साथ होगा प्रस्थान”।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक दिवसीय भ्रमण: देहरादून से पन्तनगर हेलीकॉप्टर के साथ होगा प्रस्थान।

 

 

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

रूद्रपुर 21 नवम्बर 2023- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं। प्राप्त कार्यक्रमानुसार श्री धामी 22 नवम्बर को 9ः45 बजे जीटीसी हैलीपेड देहरादून से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 10ः45 बजे पन्तनगर एयरपोर्ट पहुॅचेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर स्कूली बच्चों की लड़ाई का वीडियो वायरल, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने लिया तत्काल संज्ञान, कालाढूंगी पुलिस ने बच्चों की पहचान कर बच्चों, परिजनों एवं स्कूल प्रबंधन की काउंसलिंग, परिजनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही।

 

 

तत्पश्चात कार द्वारा प्रस्थान कर 11 बजे गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिकीय विश्वविद्यालय पहुॅचकर नवनिर्मित जनरल विपिन सिंह रावत छात्रावास का लोकार्पण करेंगे तथा 11ः15 बजे से 12 बजे तक जनरल विपिन सिंह रावत छात्रावास के लोकार्पण के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हर चौराहे और मेले में पुलिस दिखाई दे रही है, व्यवस्था बहुत अच्छी है”—श्रद्धालु, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल मार्गदर्शन में नैनीताल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की श्रद्धालुओं ने की जमकर सराहना, माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की मुस्तैदी, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा—सुरक्षित माहौल और बेहतर व्यवस्थाओं से बढ़ा भरोसा।

 

 

अपराह्न 12 बजे से 02 बजे तक का समय स्थानीय कार्यक्रम/आरक्षित रखा गया है। इसके पश्चात  धामी पन्तनगर एयरपोर्ट से जीटीसी हैलीपेड देहरादून के लिए रवाना होंगे।