कॉर्बेट की छवि पर दाग: गाइड की हरकत पर सोशल मीडिया में हंगामा, प्रशासन ने लिया एक्शन।

ख़बर शेयर करें -

कॉर्बेट की छवि पर दाग: गाइड की हरकत पर सोशल मीडिया में हंगामा, प्रशासन ने लिया एक्शन।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

 

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के बिजरानी जोन में एक गाइड की गैरजिम्मेदाराना हरकत ने सबको चौंका दिया है। सफारी के दौरान विदेशी पर्यटकों को तंबाकू देने और अनुचित बातें कहने का मामला सामने आया है। टूरिस्ट रतन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया कि गाइड ने न केवल तंबाकू ऑफर किया, बल्कि करीब एक घंटे तक सोते रहे और जागने पर कहा—“हिरण का मांस बहुत स्वादिष्ट होता है।” उन्होंने लिखा कि गाइड ने पार्क या वन्यजीव संरक्षण के बारे में कुछ नहीं बताया, जिससे भारत की पर्यटन छवि को ठेस पहुंची है।

यह भी पढ़ें 👉  *🚨 NEET-2026 पुनर्परीक्षा पर नैनीताल पुलिस का अभेद्य सुरक्षा घेरा* *एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने किया पुलिस बल को ब्रीफ, 11 केंद्रों के 100 मीटर दायरे में परीक्षार्थियों के अलावा किसी को अनुमति नहीं, नकल माफिया और सॉल्वर गैंग पर पैनी नजर*

 

 

 

रतन की पोस्ट और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद देश-विदेश के वाइल्डलाइफ प्रेमियों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने सवाल उठाया कि जब गाइड ही वन्यजीवों का सम्मान नहीं करते, तो पर्यटकों को सही अनुभव कैसे मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बिना परमिट चल रही रेंटल बाइकों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 74 वाहनों के चालान।

 

 

 

मामले के संज्ञान में आते ही कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने जांच के आदेश दिए हैं। बिजरानी रेंज के एसडीओ अमित ग्वासाकोटी को जांच अधिकारी बनाया गया है। जांच पूरी होने तक संबंधित नेचर गाइड को पार्क से बाहर कर दिया गया है। इस घटना ने एक बार फिर गाइड्स के प्रशिक्षण और प्रोफेशनलिज़्म पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दाबका में समय से पहले पूरा हुआ लक्ष्य, पिछले वर्ष की तुलना में 19 करोड़ रुपये अधिक राजस्व प्राप्त। कोसी और दाबका नदियों में खनन सत्र 2025-26 सफलतापूर्वक सम्पन्न, 34.52 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित।

ख़बर शेयर करें -