किच्छा में मिला युवक का शव, चाकुओं से गोदकर की गई हत्या।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक 

किच्छा – कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरा में एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद युवक का शव झाड़ियों में फेंक दिया। वही इस सनसनीखेज की वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक युवक की शिनाख्त करने में जुटी है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। खबर के मुताबिक बीते रोज सुबह एक महिला ने ग्राम बरा के स्थित मंदिर के नजदीक झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा देखा। जिसके बाद इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की चाकुओं से गोदा कर हत्या की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम स्थापना दिवस मेले की तैयारियों पर मुख्य सचिव सख्त, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए अहम निर्देश।

 

मृतक युवक की आयु करीब 30 वर्ष आकी गई है। उसके गले,पेट व पीठ पर चाकू से कई वार किए गए हैं। वही पुलिस ने शव के पास से एक बैग भी बरामद किया है। जिसमें शराब की बोतलें के अलावा एक बच्चे की जैकेट भी बरामद हुईं हैं। लेकिन युवक की पहचान से संबंधित कोई साबूत पुलिस को नहीं मिला है। वही पुलिस को घटनास्थल के करीब से खून नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि युवक की हत्या कही और की गई है, और हत्या के बाद शव यहां फैंक दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  *🚩 बाबा के दरबार में उमड़ा जनसागर' — कैंची धाम में 36 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन* *खचाखच भरे मेला क्षेत्र में SSP NAINITAL डॉ. मंजूनाथ टीसी ने खुद संभाली सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं की कमान*

 

मामले की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर ममता वोहरा भी घटनास्थल पर पहुंची और उन्होंने मौका मुआयना कर पुलभट्टा थाना पुलिस को जरुरी दिशा-निर्देश दिए। वही एस ओ पुलभट्टा राजेश पांडे ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों से संपर्क किया जा रहा है।इस घटना से आसपास क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *