पुलिस ने लौटाई 34 लोगों की मुस्कान गुम और खोये हुए मोबाइल लौटाये।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक 

काशीपुर में आज पुलिस ने जब 34 लोगों को उनके गुम हो चुके मोबाइल लौटाएं तो अपने खोये हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान देखने लायक थी. मोबाइल पाकर लोगों ने पुलिस का धन्यवाद किया। वापस लौटाए गए इन मोबाइलों की कुल कीमत करीब साढे 4 लाख रुपये है। पुलिस अधीक्षक काशीपुर चंद्रमोहन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि काशीपुर नगर व देहात क्षेत्र में जिन लोगों के मोबाइल गुम या चोरी हो रहे थे, उनकी जांच सर्विलांस सेल कर रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  मुखानी पुलिस ने घर में हुई चोरी का किया खुलासा, ₹4.50 लाख के सोने के आभूषण बरामद।

 

जिसके तहत सर्विलांस सेल के एक्सपट्र्स हर रोज खोये मोबाइलों की लोकेशन खोजने की कोशिश करते थे. उनकी मेहनत रंग लाई और आखिर धीरे-धीरे उन्हें सफलता हाथ लगने लगी. जिसके बाद कुछ ही दिनों में सर्विलांस सेल ने खोये हुए 34 मोबाइल वापस खोज निकाले. आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपना मोबाइल खो चुके लोगों को उनके खोये हुए मोबाइल लौटाए। इस दौरान मोबाइल लेने पहुँचे लोगों ने पुलिस से कहा कि वह मोबाइल मिलने की उम्मीदें छोड़ चुके थे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेशभर में भव्य होगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, खेल प्रतियोगिताओं से लेकर रक्तदान शिविर तक होंगे विशेष आयोजन।


ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *