टूटी बेयरिंग से पिकअप और कार की टक्कर में एक की मौत।

टूटी बेयरिंग से पिकअप और कार की टक्कर में एक की मौत।

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

 

वाराणसी के फुलवरिया ओवरब्रिज पर कुम्हारपुरा के समीप गुरुवार की भोर एक पिकअप बेयरिंग टूटने के कारण खड़ी थी। पिकअप में पीछे से आई  एक कार टकरा गई।

 

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की कार्रवाई, 190 इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार।

 

हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस ने तीनों घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचवाया।ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान कार सवार सोनभद्र के राबर्ट्सगंज निवासी सनव्वर के पुत्र जावेद अहमद की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूटी चोरी’ का खेल पड़ा भारी, पुलिस ने तीनों किरदारों को पकड़ा; दो चोरी की स्कूटी भी बरामद।

 

 

घायल साहिल और सिबली का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। हादसे से संबंधित दोनों वाहनों को कैंट थाने की पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मृतक और घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।