मानव वन्य जीव संघर्ष न्यूनीकरण हेतु सेमलखलिया में ग्रामीणों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया।

ख़बर शेयर करें -

मानव वन्य जीव संघर्ष न्यूनीकरण हेतु सेमलखलिया में ग्रामीणों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

रामनगर – आज दिनांक 22.12.2023 को उप प्रभागीय वनाधिकारी कालागढ़ की उपस्थिति में कार्बेट टाइगर रिजर्व की ढेला रेंज एवं तराई पश्चिमी वन प्रभाग की आमपोखरा रेंज के वन विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा श्री देवेन्द्र सिंह परिहार, ग्राम प्रधान, ई०डी०सी० अध्यक्ष, सेमलखलिया ग्राम में मानव वन्य जीव संघर्ष न्यूनीकरण हेतु सेमलखलिया में ग्रामीणों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  करवाचौथ की खरीददारी के दौरान बुआ-भतीजी चोर गैंग गिरफ्तार — पुलिस ने 2 घंटे में किया खुलासा।

 

 

 

बैठक में ग्रामीणों के साथ निम्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

1- ग्रामीणों की फसल सुरक्षा हेतु गाँव के चारों ओर सोलर फैन्सिंग चालित होना आवश्यक है।

2- बंदरों के आतंक को कम करने हेतु बन्दर पकड़कर इन्हें वन क्षेत्रों में छोड़ा जाये।

3- मानव वन्य जीव संघर्ष न्यूनीकरण हेतु क्षेत्र में स्टाफ की संयुक्त गश्त बढ़ाई जाये।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांगता जांच एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित, 25 बच्चों का चयन

 

 

 

इसी कम में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के क्रम में मानव वन्य जीव संघर्ष न्यूनीकरण हेतु श्री सिद्धार्थ रावत वन दरोगा एवं श्री शोबन राम वन दरोगा के नेतृत्व में गश्ती टीम का गठन कर दिया गया है। अन्य विषयों पर अग्रेत्तर कार्यवाही की जायेगी।

 

 

 

बैठक में निम्न अधिकारी / कर्मचारी तथा सेमलखलिया ग्राम के सम्मानित व्यक्तियों तथा ग्रामवासियों द्वारा भाग लिया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में प्रशासन का अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन — कोसी रोड, चूड़ी गली और बाजार क्षेत्र में चला अभियान।

1. श्रीमती शालिनी जोशी, उप प्रभागीय वनाधिकारी, कालागढ।

2. अजय कुमार ध्यानी वन क्षेत्राधिकारी ढेला

3. देवेन्द्र सिंह परिहार ग्राम पधान सेमलखलिया

4. खीमानन्द पंचोली ई०डी० अध्यक्ष सेमलखलिया

5. श्रीमती अनीता गुसाई ई०डी०सी० सदस्य

6. सिद्धार्थ रावत वन दरोगा

7. शोबन राम वन दरोगा एवं ढेला एवं तराई पश्चिमी वन प्रभाग के कर्मचारीगण।

8. अन्य सेमलखलिया के ग्रामवासी ।

मीडिया सैल, कार्बेट टाइगर रिजर्व।