ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

देहरादून शहर से सटे गांव सिंगली में देर शाम गुलदार 4 वर्षीय बच्चे को घर के आँगन से उठाकर ले गया बच्चे का अभी तक कुछ अता पता नही चल पाया है,एसएसपी देहरादून ने सभी अधिकारियों व थाना प्रभारियों को क्षेत्र में कांबिंग के निर्देश दिए हैं, जानकारी के मुताबिक थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी से लगे गांव सिंगली में आयांश पुत्र अरुण सिंह उम्र 4 वर्ष को उनके घर के आंगन से गुलदार उठाकर ले गया,

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार बना तस्करों के लिए आफत, कालाढूंगी पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा।

 

 

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल सभी सिटी के थाना प्रभारी,सीओ को बुला कर एसपी क्राइम के नेतृत्व में कांबिंग के लिए लगाया है, पुलिस बच्चे की तलाश में जंगल व आसपास के इलाके में लगातार कांबिंग कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  तीन माह से वेतन न मिलने पर कर्मचारियों की गुहार, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश।

ख़बर शेयर करें -