पम्पापुरी मे राम मंदिर हेतु निकाली गयी रैली।

पम्पापुरी मे राम मंदिर हेतु निकाली गयी रैली।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

22 जनवरी की तैयारी को लेकर हुवे प्रत्येक क्षेत्र निकाली जाने वाली अयोध्या राम मंदिर हेतु,जागरूक रैली का आज़ रामनगर मे पम्पापुरी क्षेत्र से शुरूवात की गयी,नीवर्तमान सभासद भुवन सिंह डंगवाल, बीजेपी कार्यकर्त्ता आशा बिष्ट द्वारा सभी क्षेत्रवासियो से आग्रह कर रैली मे अपनी उपस्तिथि देने का आग्रह किया गया, रैली प्रातः 8.30 पर निकाली गयी,रैली मे पम्पापुरी के सभी पुरुष व महिलाओ नें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया,कार्यक्रम के तहत आज़ रैली निकाल कर क्षेत्र की जनता से सहयोग हेतु अपील की गयी

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले शिक्षकों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! पोस्ट-कमेंट से पहले बरतें सावधानी, नियमों के उल्लंघन पर हो सकती है कार्रवाई।

 

 

 

कार्यक्रम के तहत कल दिनांक 3 जनवरी दिन बुधवार को अयोध्या राम मंदिर से लाये गए अक्षत सभी परिवारों मे बाँटे जायेंगे,कार्यक्रम पर सभी क्षेत्रवासियो से 22 जनवरी को दीपावली की तरह प्रत्येक घर मे दिए जलाकर कार्यक्रम को भव्य आकार देने की अपील की गयी,आशा बिष्ट द्वारा बताया गया कार्यक्रम को रामनगर के प्रत्येक क्षेत्र मे रैली निकाल कर मनाए जाने पर सभी के द्वारा सहयोग प्राप्त हो रहा है,सभासद भुवन सिंह डंगवाल द्वारा रैली के अंतर्गत बताया गया की 22 जनवरी को ही पम्पापुरी स्तिथ भूमिया मंदिर मे राम दरबार की स्थापना भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में करणी सेना पर कपिल नेगी का विस्फोटक बयान! बोले—करणी सेना को रामनगर लाने वाला मैं हूँ,  हिंदू विरोधी कार्य करने का लगाया सेना पर आरोप!

 

 

 

जिस हेतु सभी नगरवासियो को भंडारे हेतु आमंत्रित भी किया जा रहा है,आज़ कार्यक्रम मे बीजेपी नगर अध्यक्ष मदन जोशी,पूर्व नगर अध्यक्ष भावना भट्ट,बीजेपी कार्यकर्त्ता गणेश रावत,आनंद सिंह कड़ाकोटी, पूर्व सभासद माया रावत, विक्रम रावत, पूनम तिवारी, पर्मिला जोशी,नीता भट्ट आदि कई लोगो नें भाग लिया।