आयुक्त दीपक रावत ने इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया, आयुक्त ने जिला खेल अधिकारी को निर्देशित किया की ….

ख़बर शेयर करें -

आयुक्त दीपक रावत ने इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया, आयुक्त ने जिला खेल अधिकारी को निर्देशित किया की ….

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पदाक

 

हल्द्वानी, 12 जनवरी, 2024

आयुक्त दीपक रावत ने शुक्रवार को इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बैडमिंटन की प्रैक्टिस कर रहे बच्चों से आयुक्त ने पूछा की गेम खेलते हुए बिजली जाने पर जनरेटर चलता है या नही। सभी बच्चों ने बताया की बिजली जाने के बाद वे अंधेरे में ही बैडमिंटन खेलते है। आयुक्त ने जिला खेल अधिकारी को निर्देशित किया कि हर हाल में आज ही जनरेटर ठीक कराके ही अपने घर को वापिस जायेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी खेल विभाग को आदेशित किया गया था कि इंडोर गेम के दौरान बिजली के जाते ही तुरंत जनरेटर चालू किया जाए जिससे बच्चे उजाले में खेल सके।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का सख्त संदेश महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि* *ड्रामा खत्म, कार्यवाही शुरू: धरने की आड़ में कार्यवाही बचना चाहता था महिला और बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट करने वाला प्रधान* *एसएसपी के कड़े रुख से तत्काल मुकदमा पंजीकृत*

 

 

 

इसके बावजूद विभाग के अधिकारियों द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया जो कि खेद का विषय है। आज के बाद दुबारा ऐसा मामला और लापरवाही सामने आई तो इसका संज्ञान लिया जाएगा। उन्होंने खेल अधिकारी को स्पष्ट निर्देशित किया की बिजली जाने के बाद जिस कार्मिक द्वारा जनरेटर को चालू किया जाएगा उसके नाम का लिखित ऑर्डर कर प्रतिलिपि डीएम और आयुक्त को भेजी जाए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआ में ग्राम प्रधान की दबंगई का वीडियो वायरल, महिला-बच्चों से मारपीट का आरोप, जांच में जुटी पुलिस।

 

 

 

निरीक्षण में यह भी पता चला कि कोच समय से नहीं आते है । आयुक्त ने जिला खेल अधिकारी को आज से ही सभी कोच की बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  महिला आरक्षण पर उत्तराखंड विधानसभा में विशेष सत्र, केंद्र के प्रयासों को मिला समर्थन।

 

 

 

इससे पूर्व आयुक्त ने 04 करोड़ 77 लाख की लागत से लगभग पूर्ण हो चुके फुटबाल मैदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य संतोषजनक पाया गया। कार्य उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम द्वारा किया गया है। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, खेल अधिकारी जानकी कार्की सहित खिलाड़ी और कोच मौजूद थे।

जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल।