महान क्रांतिकारी विजय सिंह पथिक जी की जयंती मनाई गई।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

आज दिनाक 27 फरवरी को युवा गुर्जर महासभा द्वारा रामनगर के चौधरी ढाबा पर महान क्रांतिकारी विजय सिंह पथिक जी की जयंती मनाई गई । युवा गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय महासचिव लोकेश गुर्जर व उत्तराखंड प्रदेस अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि आज युवाओ को विजय सिंह पथिक के जीवन से प्ररेणा लेनी चाहिए जिन्होंने बुलंदशहर के गुथावली में जन्म लेकर देश के लिए अंग्रेजो से लड़ाई लड़ी और राजस्थान जाकर बिजोलिया में किसानों के लिए आंदोलन किया।

यह भी पढ़ें 👉  "गरीबों के आशियाने उजड़े, अब ताहिर की भूमिका पर उठे सवाल! पूछड़ी के सरकारी जमीन के कथित खेल का मास्टरमाइंड कौन?"

 

इसके बाद युवा गुर्जर महासभा के महासचिव नैनीताल के पूर्व जिला अध्यक्ष अमनदीप गुर्जर के घर गए। अमनदीप की एक दुर्घटना में मृत्यु को गयी थी। इसके बाद महासभा की पूरी टीम जिम कार्बेट में जाकर वन गुर्जर परिवारों से मिले। इस दौरान सहारनपुर से अमर सिंह गुर्जर, मनोज चौधरी, संदीप प्रधान, हरप्रीत सिंह मान, मनदीप सिंह गिल लद्दी चौधरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों में जुटा नैनीताल प्रशासन, शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ शुरू होंगे भव्य कार्यक्रम।

महान क्रांतिकारी विजय सिंह पथिक जी की जयंती मनाई गई।