प्रेम की कहानी : माशूका की बुलाई मोहब्बत में उसके घर पहुंचे आशिक की हुई पिटाई।

प्रेम की कहानी: माशूका की बुलाई मोहब्बत में उसके घर पहुंचे आशिक की हुई पिटाई।

 

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

 

 

माशूका की मोहब्बत के नशे में चूर आशिक उसके बुलाने पर उसके घर पहुंचा जहां माशूका के घर वालों ने डंडों से पिटाई के रूप में उसकी खूब खातिर तवज्जों की आपको बता दें कि सारा मामला उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर कोतवाली क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें 👉  धनतेरस-दीपावली पर SSP मंजूनाथ टीसी का सख्त एक्शन, जुआरी-नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा; लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को भी चेतावनी।

 

 

 

जहां की एक युवती का लक्सर कस्बे के ही रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। जानकारी के अनुसार शनिवार को माशूका ने अपने घर पर आशिक को मिलने के लिए बुलाया और मोहब्बत में चूर आशिक उसके घर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने की तैयारी, CM धामी ने बताया अनुपूरक बजट का रोडमैप।

 

 

मासूका के घर पहुंचे आशिक सहित दोनों को लड़की के परिजनों ने पकड़ लिया और परिजनों ने आशिक की जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस बीच दोनों पक्षों के लोग कस्बा चौकी पहुंच गए हालांकि हंगामा के बाद दोनों के परिजनों में सुलह हो गई है पुलिस ने युवक को ऐसी हरकत ना करने की हिदायत देकर छोड़ दिया है फिलहाल किसी भी पक्ष द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई।