कार चालक से मारपीट करने वाले चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

रुद्रपुर- कार चालक से मारपीट करने के मामले में चार युवकों के खिलाफ मुकदमा किया गया है। चार युवकों ने एक कार सवार के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी और उसका मोबाइल फोन छीनकर भाग खड़े हुए थे। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शहर की ईश्वर कालोनी निवासी बलविंदर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 फरवरी की देर रात उसका पुत्र मुनींद्र पाल सिंह जाफरपुर से कार से घर वापस आ रहा था।इसी दौरान रास्ते में गाबा चौक के पास स्कूटी और बाइक सवार गुरुसेवक सिंह,ऐश कग,गुरुजीत सिंह और एक अज्ञात ने उसे रोक लिया।

यह भी पढ़ें 👉  भारत सरकार' का बोर्ड, नीली बत्ती और एयरगन; नैनीताल पुलिस की सघन चेकिंग में धरा गया फर्जी I.B. अधिकारी! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चप्पे-चप्पे पर चेकिंग का असर; हल्द्वानी में रौब झाड़ता रामपुर का शातिर युवक फर्जी ID कार्ड और कार समेत गिरफ्तार।

 

जब उसने इसका विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट करते हुए गाली गलौज की ओर लाठी डंडे व ईट से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। हमलावरों से बचाव के वह कार से भागा तो उन्होंने पीछा कर उसे घायल कर दिया। बमुश्किल वह अपनी जान बचाकर घर पहुंचा। वही आरोप यह भी है कि वह उसका मोबाइल फोन छीनकर भाग खड़े हुए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वही पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।