“रामनगर वन विश्राम भवन में आयोजित समापन समारोह में उपस्थित थे कालागढ़ टाइगर रिजर्व और कार्बेट टाइगर रिजर्व के अधिकारी”

ख़बर शेयर करें -

“रामनगर वन विश्राम भवन में आयोजित समापन समारोह में उपस्थित थे कालागढ़ टाइगर रिजर्व और कार्बेट टाइगर रिजर्व के अधिकारी”

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

कार्बेट टाइगर रिजर्व, रामनगर, नैनीताल

आज दिनांक 22.01.2024 को कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक धीरज पाण्डे के निर्देशन एवं उप वन संरक्षक, कालागढ़ टाइगर रिजर्व आशुतोष सिंह तथा उप निदेशक, कार्बेट टाइगर रिजर्व दिगन्ध नायक के मार्गदर्शन में 20 जनवरी से 21 जनवरी तक चले दो दिवसीय पक्षी सर्वेक्षण के समापन कार्यक्रम का आयोजन रामनगर वन विश्राम भवन में किया गया। इस पक्षी सर्वेक्षण में कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र व दिल्ली सहित उत्तराखण्ड के पक्षी विशेषज्ञों ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि की पहचान और विकास पर फोकस—शिखर समागम में सीएम धामी का संबोधन

 

 

यह पक्षी सर्वेक्षण कार्बेट टाइगर रिजर्व की 12 रेंजो के अन्तर्गत बनायी गयी लगभग 100 से अधिक ट्रेलो में 26 टीमों द्वारा कुल 105 पक्षी विशेषज्ञों द्वारा सफलतापूर्वक सम्पादित किया गया। इसके अतिरिक्त कार्बेट टाइगर रिजर्व की सीमा से लगे हुए क्षेत्रों में भी पक्षी सर्वेक्षण का कार्य किया गया। इस पक्षी गणना में Point Count Mehod (PCM) and Trail Monitoring Count Method (TMCM) का प्रयोग करते हुए पक्षी सर्वेक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव  आनंद बर्धन द्वारा ₹65,916 करोड़ की प्राथमिकता क्षेत्र ऋण क्षमता का विमोचन

 

 

 

इस कार्यक्रम में कार्बेट फाउन्डेशन तथा डब्ल्यू० डब्ल्यू ०एफ०, डब्ल्यू०आई०आई० कार्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन के सहयोगी रहें। कार्यक्रम समापन समारोह के दौरान दिगन्ध नायक, उप निदेशक कार्बेट टाइगर रिजर्व एवं  आशुतोष सिंह, उप वन संरक्षक, कालागढ़ टाइगर रिजर्व द्वारा सभी प्रतिभागीयों को प्रतिभागीता प्रमाण-पत्र वितरण किया गया। समापन समारोह में अमित ग्वासीकोटी, पार्क वार्डन, बिजरानी उप वन प्रभाग, ललित मोहन आर्या वन क्षेत्राधिकारी शोध, डब्ल्यू०डब्ल्यू०एफ० के समन्वय  मेराज अनवर, श्रीमती प्रेमा तिवारी, श्रीमती रूकमणी बिष्ट एवं कार्यालय से इरशाद अहमद स्टोर प्रभारी, नीरज नेगी उपस्थिति रहें।

यह भी पढ़ें 👉  होली से पहले हुड़दंगियों पर सख्ती, 30 पर चालान।

 

मीडिया सेल कार्बेट टाइगर रिजर्व ।