“रिक्शा चालक ने सवारी से मिलकर की मारपीट, नकदी और मोबाइल लूटी: पुलिस जांच कर रही है”

“रिक्शा चालक ने सवारी से मिलकर की मारपीट, नकदी और मोबाइल लूटी: पुलिस जांच कर रही है”

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

देहरादून में एक रिक्शा चालक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक सवारी से मारपीट की और उनसे नकदी, अंगूठी, और मोबाइल लूट ली. पीड़ित ने पुलिस को इसकी रिपोर्ट की है और जांच शुरू हो चुकी है. सीसीटीवी कैमरे भी इस मामले की जांच कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चलती विवेचना पर भ्रामक दुष्प्रचार पड़ा भारी, नैनीताल पुलिस ने जारी किया कड़ा नोटिस, तथ्यहीन और भ्रामक पोस्ट पर नैनीताल पुलिस की सख्ती, देहरादून के X हैंडल से मांगा जवाब।

 

 

 

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित आदर्शनगर निवासी यश शर्मा ने पुलिस को बताया कि 22 जनवरी की रात को वह देहरादून से रोडवेज बस से रुड़की बस स्टैंड पर पहुंचे थे। वहां उन्होंने घर जाने के लिए ई-रिक्शा लिया था। रिक्शा चालक के साथ उसका एक दोस्त भी था। दोनों ने बताया था कि पुलिस ने रूट डायवर्ट कर रखा है। वह सोलानी पार्क से होते हुए एटू जेड से होकर आदर्शनगर जाएंगे।

उनके झांसे में आकर वह रिक्शा में बैठ गए। जैसे ही रिक्शा ए टू जेड के पास पहुंची तो चालक ने रोक ली। चालक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट कर दी और मोबाइल, एक अंगूठी और दो हजार की नकदी छीन ली और धमकी देकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कहर, साइबर ठगों पर प्रहार! SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खेल खत्म, 05 करोड़ की ठगी में लिप्त, नैनीताल पुलिस, SOG व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 2 किशोर संरक्षण में, भारी मात्रा में मोबाइल, 12 सिम, चेक बुक, आईपैड सहित कई सामग्री बरामद।

 

 

 

 

वह पैदल अपने घर पहुंचे और घटना की जानकारी मां को दी। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

kj
tara