“सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस पर राजधानी में आयोजित समारोह में भारतीय तिरंगा को उच्च करते हुए राष्ट्रीय ध्वज का गर्व बढ़ाया।

“सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस पर राजधानी में आयोजित समारोह में भारतीय तिरंगा को उच्च करते हुए राष्ट्रीय ध्वज का गर्व बढ़ाया।

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

देहरादून- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में वन विभाग का महाएक्शन, राष्ट्रीय एकता दिवस पर 81 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, 1100 जवानों ने घेरा पूरा इलाका।

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को

गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री

नरेंद्र मोदी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा

करने के लिए हम सबको मिलकर योगदान देना होगा।

 

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के साढ़े नौ साल के कार्यकाल

यह भी पढ़ें 👉  मरीजों की सेहत से खिलवाड़ का आरोप! हल्द्वानी बेस अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री से मांगी जांच।

में हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का लाभ दिया

गया। महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक कार्य हुए है।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित हुआ। मातृशक्ति को

सशक्त बनाने के लिए लखपति दीदी योजना के तहत तेजी से कार्य हुए हैं।

 

 

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। जनभागीदारी एवं जन सहयोग से उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जाएगा। इस अवसर पर सचिव शैलेश बगोली, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव जे. एस कांडपाल और मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।