उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

नगर के मोहल्ला झादेवाला निवासी शरद कुमार उर्फ सत्तू (21) की रविवार सुबह करीब 11:30 ट्रेन से कटकर मौत हो गई। शरद किसी काम से पीपलसाना रेलवे स्टेशन पर जा रहा था। वहीं सोमवार को शरद के बड़े भाई की बरात जानी है। युवक की मौत से घर में चल रही शादी की खुशियां मातम में बदल गई। देर शाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानाचार्य पर तेल डालकर आग लगाने की धमकी से मचा हड़कंप, रामनगर में तीन युवकों पर मुकदमा दर्ज।

 

 

भोजपुर के मोहल्ला झादेवाला निवासी जयपाल सिंह सैनी के तीन बेटे हैं। उनके दूसरे नंबर का पुत्र शरद कुमार पास ही परचून की दुकान पर काम करता था। रविवार सुबह शरद किसी काम से पीपलसाना रेलवे स्टेशन पर जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  मालधन की सड़क पर भारी वाहनों का खेल खत्म! एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव का सख्त एक्शन, 10 वाहन लौटाए, उल्लंघन पर कार्रवाई तय!

 

 

सुबह करीब 11:30 बजे जब वह स्टेशन से करीब एक किलोमीटर पहले पहुंचा तो वह रामनगर जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की चेपट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शरद के परिजनों को घटना की जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के समय शरद ने इयरफोन लगाया था। जिसके चलते उसे ट्रेन आने का पता नहीं चल पाया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया।