राज्य सभा के लिए भाजपा अध्यक्ष भट्ट ने किया नामांकन।

राज्य सभा के लिए भाजपा अध्यक्ष भट्ट ने किया नामांकन।

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

उच्च सदन के लिए भट्ट को नामित करना आम कार्यकर्ता का सम्मान- धामी

 

देहरादून- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और सीएम पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुँचीं ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर और कार्तिक पालीवाल, लिय्या बाबा जी का आशीर्वाद, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने शॉल व मोमेंटो देकर किया सम्मानित!, "श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करना ही नैनीताल पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।" — SSP नैनीताल।

 

विधानसभा में महेंद्र भट्ट ने सीएम, प्रदेश प्रभारी, पूर्व सीएम, कैबिनेट मंत्री, विधायकों और पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रातः 11 बजे चुनाव अधिकारी के सम्मुख 4 सेटों में नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। इस दौरान सीएम धामी ने पीएम मोदी समेत केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने जमीन से उठे कर्मठ, जुझारू और लोकप्रिय कार्यकर्ता को राज्यसभा जाने का अवसर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से की भेंट

 

 

 

भट्ट की नुमाइंदगी को प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान बताते हुए उम्मीद जताई कि वे केंद्र से राज्य के समन्वय को और अधिक बेहतर करने में मददगार साबित होंगे, साथ ही उच्च सदन में क्षेत्रीय जनता की आवाज बनेंगे।