पर्वतीय पत्रकार महासंघ की लालकुआं कार्यकारिणी का गठन, अजय अनेजा अध्यक्ष तथा अंजलि पंत को महामंत्री बनाया गया।

पर्वतीय पत्रकार महासंघ की लालकुआं कार्यकारिणी का गठन, अजय अनेजा अध्यक्ष तथा अंजलि पंत को महामंत्री बनाया गया।

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

लालकुआं। शनिवार को यहां नगर पंचायत के सभागार में आयोजित किया गया। बैठक के दौरान नगर कार्यकारिणी का गठन करते हुए अजय अनेजा को अध्यक्ष तथा अंजलि पंत को महामंत्री नियुक्त किया गया इसके अलावा गोपाल भट्ट तिलकधारी, लक्ष्मण धपोला तथा प्रेम सिंह दानू को जिला कार्यकारिणी के लिए मनोनीत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में पुलिस का कड़ा पहरा, ड्रोन और बॉडी कैमरों से निगरानी, चप्पे-चप्पे पर तैनात रही फोर्स।

 

प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक की संस्तुति पर जिला अध्यक्ष अजय उप्रेती द्वारा लालकुआं नगर कार्यकारिणी का गठन करते हुए अजय अनेजा को अध्यक्ष तथा अंजलि पंत को महामंत्री नियुक्त किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं महामंत्री द्वारा शीघ्र ही नगर कार्यकारिणी का गठन किये जाने की बात की गई।

यह भी पढ़ें 👉  छात्र चुनाव में पुलिस का शक्ति प्रदर्शन—फ्लैग मार्च से दिया संदेश, अराजकता की कोई जगह नहीं* *SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. पहुँचे ग्राउंड जीरो पर, सुरक्षा व्यवस्था परखी और पुलिस बल को दिए सख्त निर्देश, चुनाव की आड़ में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी तत्काल कार्यवाही।

 

 

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार गोपाल भट्ट तिलकधारी प्रेम सिंह दानू तथा लक्ष्मण धपोला को प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर जिला कार्यकारिणी के लिए मनोनीत किया गया। यहां आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह स्वीटी ने सभी निर्वाचित सदस्यों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए पर्वतीय पत्रकार महासंघ के उद्देश्यों से अवगत कराया तथा कहा कि पर्वतीय पत्रकार महासंघ का उद्देश्य प्रदेश में सशक्त पत्रकार सुरक्षा कानून लाने, पत्रकार उत्पीड़न रोकने एवं पत्रकारिता के हित में सदैव कार्य करते रहना है ।