“उत्तराखंड: अवैध शराब व्यापार पर कार्रवाई, आबकारी अधिकारियों द्वारा अवैध मदिरा निर्माण और बिक्री के अड्डों का संविनाश”

ख़बर शेयर करें -

“उत्तराखंड: अवैध शराब व्यापार पर कार्रवाई, आबकारी अधिकारियों द्वारा अवैध मदिरा निर्माण और बिक्री के अड्डों का संविनाश”

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

आदर्श आचार सहिता में अवैध शराब व्यापार पर अंकुश लगाये जाने के उद्देश्य सेआबकारी आयुक्त उत्तराखंड देहरादून व जिलाधिकारी उधमसिंह नगर द्वारा अवैध मदिरा निर्माण और बिक्री के अड्डों के समूल विनष्टिकरण के सम्बन्ध में प्रदत्त निर्देशों के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी,उधम सिंह नगर,के नेतृत्व में गठित आबकारी अपराध निरोधक क्षेत्र रुद्रपुर व खटीमा उधम सिंह नगर की संयुक्त दबिश टीम द्वारा रुद्रपुर क्षेत्र के रायपुर,अमरपुर व अर्जुनपुर ,में चल रहे शराब निर्माण के अवैध अड्डों को नष्ट किया गया ।

 

यह भी पढ़ें 👉  भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में बजट सत्र के लिए रवाना हुए मुख्यमंत्री।

कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण कर रही 12 भट्टियों को मौके पर नष्ट कर लगभग 370 लीटर अवैध कच्ची शराब की बरामदगी की गई तथा 12000 किलोग्राम लहन को नष्ट किया गया । उक्त मामलों में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की जा रही है । अवैध मदिरा व्यापार के विरूद्ध आबकारी विभाग उधम सिंह नगर का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ।