जवान बोले ये कप्तान हैं कुछ खास, होली के अवसर पर परिवार से दूर ड्यूटी में तैनात जवानों के चेहरे खुशी से खिल उठे, जब एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा स्वयं होली की मिठाई लेकर पहुंचे जवानों के पास।

जवान बोले ये कप्तान हैं कुछ खास, होली के अवसर पर परिवार से दूर ड्यूटी में तैनात जवानों के चेहरे खुशी से खिल उठे, जब एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा स्वयं होली की मिठाई लेकर पहुंचे जवानों के पास।

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

SSP NAINITAL ने बदला पुलिस की होली मिलन का तरीका, इस बार जवान नहीं बल्कि कप्तान खुद पहुंचे ड्यूटी पॉइंट में खड़े जवानों के पास, लंच पैकेट, रंग, मिठाई के साथ किया हौसला अफजाई, मनाई होली।

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा में हफ्ता वसूली का सनसनीखेज आरोप, बाजार ठेकेदार से मांगे ₹10 हजार साप्ताहिक! जान से मारने की धमकी देने का भी दावा।

 

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा,  द्वारा होली पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने पर शहर सहित जनपद भर में पुलिस तैनात की गई थी। शहर में मुख्य बाजार और चौराहों पर पुलिसकर्मी सतर्क दिखे और हर आने-जाने वालों पर नजर रखी गई।

 

एसएसपी नैनीताल ने होली पर्व पर घर-परिवार से दूर रह कर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों के बीच एकाएक पहुंचकर और उन्हें लंच पैकेट, पकवान के साथ मिठाई से मुंह मीठा कराया। अपने जनपद पुलिस मुखिया को अपनी ड्यूटी पॉइंट पर अचानक देखकर जवानों के चेहरे पर अलग सी रौनक देखने को मिली। सभी पुलिसकर्मियों से बातचीत कर त्यौहार के माहौल को लेकर जानकारी भी ली गई।
एसएसपी ने जवानों को रंग लगाकर, मिठाई खिलाकर, गले लगाकर सभी का मनोबल बढ़ाया।

यह भी पढ़ें 👉  "पहले हत्या, फिर आत्महत्या की कहानी! रामनगर में नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार”

 

उन्होंने भीमताल तिराहा, कोल्टेक्स, नरीमन तिराहा, खेड़ा, बनभूलपुरा, मंडी, ट्रांसपोर्ट नगर, मुखानी चौराहा, सेंटर हॉस्पिटल, ऊंचापुल, कठघरिया, लामाचौड़, आम्रपाली इत्यादि ड्यूटी प्वाइंट पर लगे सभी महिला एवम अन्यपुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित भी किया गया। सभी कर्मियों ने भी मुस्कुराते हुए एसएसपी नैनीताल को बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की कवायद, वनकर्मियों को सिखाए गए जरूरी कौशल।

 

 

इस दौरान प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी, श्रीमती संगीता सीओ लालकुआं,  नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी,  प्रमोद पाठक पीआरओ समेत संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष भी उपस्थित रहे। ड्यूटी के उपरांत एसएसपी समेत पुलिस कर्मियों ने हल्द्वानी में हर्ष उल्लास के साथ होली का पर्व मनाया, सभी ने एक दूसरे को रंग लगा गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी।