अष्टमी पर SSP मंजूनाथ टी.सी. ने पत्नी डॉ. नंदिता संग किया कन्या पूजन, मां दुर्गा से मांगी सुख-समृद्धि की कामना।

अष्टमी पर SSP मंजूनाथ टी.सी. ने पत्नी डॉ. नंदिता संग किया कन्या पूजन, मां दुर्गा से मांगी सुख-समृद्धि की कामना।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल। शारदीय नवरात्रि की अष्टमी पर रविवार को नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने अपनी धर्मपत्नी डॉ. नंदिता के साथ आवास पर विधि-विधान से कन्या पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की कवायद, वनकर्मियों को सिखाए गए जरूरी कौशल।

 

 

 

 

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. एवं उनकी पत्नी ने कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया तथा उपहार और दक्षिणा भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य बनाए रखने की प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्क नैनीताल पुलिस, नाराज होकर घर से निकले बालक को मिलाया परिवार से।

 

 

 

कन्या पूजन भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति के सम्मान, श्रद्धा और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। नवरात्रि का यह पर्व समाज में नारी सम्मान, सकारात्मकता और आपसी सद्भाव का संदेश देता है।

यह भी पढ़ें 👉  किसानों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने निकला कृषक रथ, हल्द्वानी में हुआ स्वागत।

 

 

इस अवसर पर एसएसपी ने जनपदवासियों सहित सभी लोगों के सुखमय, शांतिपूर्ण और समृद्ध जीवन की मंगलकामना की।