जूते चप्पल और कपड़े की दुकान में लगी भयंकर आग

ख़बर शेयर करें -

जूते चप्पल और कपड़े की दुकान में लगी भयंकर आग

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

रुद्रपुर के शिमला बहादुर में जूते और कपड़े की दुकान में लगी भयंकर आग। रात करीबन 11:00 बजे रुद्रपुर के शिमला बहादुर वार्ड नंबर 1 में बाजार स्थित दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। राह चलते लोगों ने शटर तोड़कर आग को बुझाने की कोशिश की। आनन फानन में दुकान स्वामी भी पहुंच गए और पानी मोटर से आग बुझाने के लिए प्रयास जारी रखे। दुकान स्वामी के अनुसार बताया जा रहा था कि जूते और कपड़े का सामान लगभग तीन से चार लाख रुपए का था। सूचना पर पहुंची थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाकर आग बुझाने का काम जारी रखा ।

यह भी पढ़ें 👉  मानसिक रूप से कमजोर गुमशुदा व्यक्ति को काठगोदाम पुलिस ने जंगल से सकुशल बरामद किया।

 

 

 

अग्निशमन के कर्मचारियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पर लिया गया। मगर सारा सामान जलकर राख हो गया। पूरे मामले में किसी भी प्रकार की हताहत नहीं हुई। मौके पर पहुंचे समाजसेवी संजय ठुकराल ने दुकान स्वामी का ढांढस बनाया और हर संभव मदद की बात कही।

 

यह भी पढ़ें 👉  *🚔 नई तेजतर्रार लेडी कमांडर आईजी निवेदिता ने संभाला कुमाऊँ की कमान* *💥एक्शन प्लान: साइबर अपराध, नशा तस्करी और महिलाओं के खिलाफ अपराध होंगे निशाने पर* *🔥 "कैंची धाम मेले से पहले आईजी का बड़ा निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात पर विशेष जोर"*