भीमताल पुलिस ने 20 पेटी अवैध शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार।

नशे के विरुद्ध नैनीताल पुलिस की कार्यवाही जारी भीमताल पुलिस ने 20 पेटी अवैध शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु श्री प्रहलाद मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कडी कार्यवाही करने के निर्देश के क्रम में थानाध्यक्ष भीमताल  जगदीप नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान चन्दा देवी मन्दिर के पास एक व्यक्ति को शराब तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जल सृष्टि पार्क से लौटते समय सीएम धामी ने रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन संग खिंचवाई सेल्फी, प्रोटोकॉल से इतर आम लोगों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, बच्चों से की बातचीत और सुनीं उनकी बातें।

 

 

उक्त के कब्जे से 20 पेटी कुल 960 पव्वे अवैध देशी गुलाब मार्का शराब बरामद कर गिरफ्तार किया है तथा धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत थाने में अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड के चार साल पूरे, न्याय की मांग को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, रानीखेत रोड पर राज्य सरकार का पुतला फूंका, कांग्रेस नेताओं ने उठाए VIP और साक्ष्यों से जुड़े सवाल।

 

 

गिरफ्तारी
राम बहादुर पुत्र बुदे परिहार निवासी- भीमताल जनपद नैनीताल उम्र 35 वर्ष

बरामद माल-
20 गत्ते की पेटियों में कुल 960 पव्वे देशी गुलाब मार्का शराब

यह भी पढ़ें 👉  आदर्श रामलीला समिति के संचालन और चुनाव पर उठे सवाल, प्रशासन ने कसा शिकंजा, शिकायत के बाद पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित, पंजीकरण से लेकर सदस्यता और वित्तीय लेनदेन तक की होगी पड़ताल।

गिरफ्तारी पुलिस टीम –

1- कानि0संजय साहनी
2- कानि0 ललित आगरी