विदेशी महिला से दुष्कर्म: आरोपी गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नीदरलैंड से राजस्थान घूमने आई महिला से जयपुर में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने मसाज के बहाने महिला से ज्यादती की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। राजस्थान घूमने आई विदेशी महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने विदेशी युवती को आयुर्वेदिक मसाज करने के नाम पर झांसे में लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  तमंचे के दम पर दहशत फैलाने की तैयारी! पुलिस ने पहले ही कस दिया शिकंजा।

 

पीड़िता से दुष्कर्म करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। वह जयपुर छोड़कर भागने की फिराक में था।पीड़ित महिला ने जयपुर के सिंधी कैंप थाने में दुष्कर्म का केस करवाया। इसके बाद थाना अधिकारी गुंजन सोनी ने कार्रवाई कर कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *