
🚨 ‘ड्रग फ्री देवभूमि’ अभियान में बड़ी कार्रवाई: 9.334 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार 🚨
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
रामनगर/नैनीताल। उत्तराखण्ड को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “Drug Free Devbhoomi” अभियान के तहत रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देश तथा क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
👉 चेकिंग के दौरान गिरफ्तारी
पुलिस टीम ने उजाला मैरिज हॉल, ट्रक यूनियन के पास खाली प्लॉट की ओर से एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 9.334 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
👉 आरोपी की पहचान
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कादिर (28 वर्ष) पुत्र सरदार खां, निवासी गूलरघट्टी, रामनगर जनपद नैनीताल के रूप में हुई है।
👉 कानूनी कार्रवाई
बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना रामनगर में FIR संख्या 136/2026 के तहत धारा 8/20 NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
👉 पुलिस टीम
▪️ उ.नि. सोमेन्द्र सिंह
▪️ कां. महबूब आलम
▪️ कां. गगन भण्डारी
👉 संदेश स्पष्ट: नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस सख्त, किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।




