आज मिलेगा उत्तराखंड को मुख्यमंत्री भाजपा ने किया अंतिम फैसला।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून – उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के सदन के नेता अर्थात मुख्यमंत्री का नाम लगभग लगभग तय हो चुका है।अब महज़ औपचारिक घोषणा आज शाम को हो जाएगी। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केन्द्रीय विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी की मौजूदगी में भाजपा विधायक दल की बैठक में नये मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा। सोमवार यानी आज सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर और को राजभवन में राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह शपथ दिलाएंगे। विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद भाजपा ने उत्तराखंड विधानसभा की 47 सीटों पर शानदार जीत हासिल की है। वही सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से कांग्रेस के हाथों करारी शिकस्त का शिकार हो गए थे। वही इसी के चलते भाजपा में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर राजनीति सरगर्मियां जोरों पर थी। वही मुख्यमंत्री को लेकर भाजपा में बैठक दर बैठक का जोरो पर था। सीएम की रेस में कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सतपाल महाराज, ऋतु खंडूरी, डॉ रमेश चंद्र पोखरियाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, भाजपा के राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का नाम चर्चाओं में था।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध सागौन की तस्करी का पर्दाफाश — वन विभाग ने सैंट्रो कार सहित एक तस्कर गिरफ्तार, वाहन सीज।

 

वही भाजपा सूत्रों की मानें तो सीएम की कुर्सी का मामला धामी और ऋतु खंडूरी के बीच ही निपट गया है। वही इस बात की चर्चा भी जोरों पर है कि इसमें बड़ा फेरबदल हो सकता है। केन्द्रीय नेतृत्व चौंकने वाले फैसले पर अंतिम मुहर लगा सकता है। बीते रविवार को दिल्ली में आयोजित भाजपा की बैठक में अंतिम दौर के मंथन के बाद मुख्यमंत्री का नाम लगभग तय हो गया है। बंद लिफाफे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के नाम को भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने सुरक्षित कर लिया है।जिसका ऐलान आज शाम को कर दिया जाएगा। वही पर्यवेक्षक के रूप में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केन्द्रीय विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी भी बीते रोज देहरादून पहुंच गए हैं। वही विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — फायरिंग करने वाला आरोपी तमंचे सहित गिरफ्तार।

 

भाजपा सूत्रों के मुताबिक सीएम के पद अनिल बलूनी की ताजपोशी हो सकती है। लेकिन इसमें कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम की भी अटकलें लगाई जा रही है। फिलहाल मुख्यमंत्री को लेकर आज शाम तक असमंजस की स्थिति पर विराम लग जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *