कलयुगी पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, (पीड़िता ने खुद थाने पहुंचकर सौंपी पिता के खिलाफ तहरीर)।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रदान सम्पादक

रुद्रपुर – हैवानियत दिखाते हुए एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर डाला।इस मामले ने समाज में पवित्र कहें जाने वाले रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। पिता पुत्री का पवित्र रिश्ते हमारे समाज में अहम माना जाता है। लेकिन हवस के दरिंदे एक पिता ने इस रिश्ते को भी कलंकित कर दिया है।यह पूरा मामला गदरपुर थाना क्षेत्र का है। गदरपुर थाना प्रभारी कमलेश भट्ट ने बताया कि 19 मार्च को एक नाबालिग किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके 40 वर्षीय पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। किशोरी ने बात सुनकर पुलिस भी चकित हो गई। पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल के बाद आरोपी पिता के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धारा 376,506 और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।इस मामले की विवेचना महिला उप निरीक्षक कुसुम रावत को सौंपी गई है। वही पुलिस ने पीड़ित नाबालिग किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है। शनिवार देर रात आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया वहीं दूसरे दिन उसे कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस टीम में थाना प्रभारी कमलेश भट्ट, उपनिरीक्षक कुसुम रावत, सिपाही इमरान खान,साहदत अली, महिला सिपाही जनकी,आशा कौशल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशे में ड्राइविंग पर पुलिस का सख्त एक्शन।

 

थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने नाबालिग किशोरी कमरे में बंद कर उससे दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट कर उसे किशोर न्यायिक बोर्ड में पेश किया गया है।एस ओ थाना ट्रांजिट कैंप विनोद फत्र्याल ने बताया कि ट्रांजिट कैंप निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर एक किशोर अपने साथ ले गया और पास ही के एक कमरे में लेजाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित उसके कब्जे से किसी तरह भागकर घर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  “स्पेयर पार्ट्स शॉप में भयंकर आग, फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत”

 

जिसके बाद उसने अपने साथ किए गए दुष्कर्म की बात परिजनों को बताई।इस मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोर की खोजबीन शुरू कर दी गई थी।जिसे रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वही पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया था। किशोर को पुलिस ने कार्रवाई के बाद किशोर न्यायिक बोर्ड में पेश किया। पुलिस टीम में थाना प्रभारी विनोद फत्र्याल, महिला उप निरीक्षक पूजा रावत,उप निरीक्षक मुकेश मिश्रा, कैलाश जोशी, सिपाही विजय सिंह, महिला सिपाही माधुरी, सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *