राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार का पुतला दहन।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

काशीपुर – कांग्रेसी सरकार द्वारा सालासर साहिब को जाने वाले मुख्य द्वार पर बनाए गए श्रीराम दरबार गेट को गिराने को लेकर देशभर में विरोध जारी है। विरोध की आंच देवभूमि उत्तराखंड तक आ गई है। आज काशीपुर में हिंदूवादी संगठनों ने राजस्थान सरकार का पुतला दहन कर नारेबाजी की। काशीपुर में आज विरोध प्रदर्शन किया गया। धर्मयात्रा महासंघ के बैनर तले भारी संख्या में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक पर प्रदर्शन करके राजस्थान की कांग्रेस सरकार का पुतला देहन। साथ महासंघ के पदाधिकारियों ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ कानून कार्यवाही की मांग को लेकर एसडीएम के माध्यम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। आपको बताते चलें कि राजस्थान के सुजानगढ़ नगर चुरु में अवस्थित हिन्दू धर्मावलम्बी बंधुओं की अपार श्रद्धा, आस्था एवं विश्वास का सदियों पुराना केंद्र सिद्ध पीठ सालासर बाबा के मंदिर का विशालकाय मुख्य द्वार जोकि मंदिर की आन बान शान का प्रतीक बताया गया है, उसे राजस्थान प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत के इशारे पर मुस्लिम समाज को प्रसन्न करने के लिए ऐसा किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले के चलते भीमताल और बेतालघाट के स्कूलों में 15 जून को अवकाश घोषित।

 

 

जिससे हिन्दू समाज को ठेस पहुंची है। ऐसा करके हिन्दू समाज के धार्मिक संगठनों के लाखों राम भक्तों को दुख है। इस दौरान लोगों ने अशोक गहलोत का पुतला दहन करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर गुरविंदर सिंह चंडोक, कृष्ण कुमार अग्रवाल, हरिओम चौहान, रजत कुमार, संजीव, पुष्कर बिष्ट, दिलीप, राजेंद्र प्रसाद राय, डॉ महेश, मनोज, सुशील शर्मा, आकाश कंबोज, अमित, प्रशांत पंडित, धीरेंद्र चौहान एडवोकेट व अन्य सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पद्मश्री जसपाल राणा को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *