NAINITAL POLICE ने श्रद्धालु/पर्यटकों व आम जनमानस की सुविधा हेतु जारी किया वीकेंड (9 एवं 10 जून) यातायात प्लान, घर से निकलें तो यातायात प्लान का करें पालन।

ख़बर शेयर करें -

NAINITAL POLICE ने श्रद्धालु/पर्यटकों व आम जनमानस की सुविधा हेतु जारी किया वीकेंड (9 एवं 10 जून) यातायात प्लान, घर से निकलें तो यातायात प्लान का करें पालन।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

*हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से नॉन स्टॉप शटल बस सेवा का लाभ उठाकर सीधे कैंचीधाम दर्शन करने हेतु पहुँच सकते हैं श्रद्धालु एवं पर्यटक*

*वीकेंड यातायात प्लान दिनांक 09/10.06.2024 (शनिवार / रविवार) शहर हल्द्वानी*

 

 

 

*शहर हल्द्वानी से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम व अल्मोड़ा की ओर जाने वाले समस्त पर्यटकों, आमजनमानस एवं वाहन चालकों हेतु निम्न यातायात प्लान प्रभावी रहेगा।*

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ और हेमकुंट साहिब रोपवे परियोजनाओं में तेजी, मुख्य सचिव ने दिए समयबद्ध कार्य पूरे करने के निर्देश।

👉 *बरेली रोड से नैनीताल,* भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी तिराहे से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

 

 

 

👉 *रामपुर रोड से आने वाले वाहन* जिनको नैनीताल जाना है, पंचायतघर तिराहे से डायवर्ट होकर आर०टी०ओ० रोड से हनुमान मन्दिर होते हुए कालाढूंगी बाईपास रोड से बाया कालाढूंगी नैनीताल में प्रवेश करेंगे।
भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट होकर तीनपानी बाईपास तिराहे से गोला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन को लेकर सचिवालय में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक।

 

 

 

👉 *कालाढुंगी रोड से नैनीताल,* भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन ऊँचापुल / लालडॉट तिराहे से डायवर्ट होकर हाईडिल गेट, कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

👉 *वीकेंड के दौरान शनिवार व रविवार* को यात्रा रूट में *भारी वाहनों का प्रवेश प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक पूर्ण रूप से वर्जित* रहेगा। यातायात का दबाव अधिक रहने पर आवश्यकतानुसार समय बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  🚨*KVM स्कूल में लगी आग, समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड, सुरक्षित बचीं आसपास की संपत्तियां तीन फायर टेंडरों ने आग पर पाया काबू* 👍*जनहानि शून्य, राहत एवं बचाव कार्य सफल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी बोले- फायर विभाग की विस्तृत रिपोर्ट के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी*

 

 

*👉 समस्त पर्यटकों/आम जनमानस* एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे शहर हल्द्वानी के *वीकेण्ड रूट प्लान का अनुसरण कर* नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा की ओर यात्रा करने का कष्ट करें।

👉 *हल्द्वानी से कैचीधाम जाने वाले श्रृद्धालु/पर्यटकों से अनुरोध* है कि वे हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से *”नॉन स्टॉप शटल बस सेवा” का लाभ उठाकर सीधे कैंचीधाम दर्शन करने हेतु पहुँच सकते हैं।*


ख़बर शेयर करें -