पुलिस ने बाइक के साथ बाइक चोर को किया गिरफ्तार।

नाजिम कुरैशी –  संवाददाता

काशीपुर। काजीबाग में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर ले जाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीते रोज रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे मौहल्ला काजीबाग निवासी राजपाल उर्फ राजू पुत्र हरि सिंह अपने घर के बाहर बाइक खड़ी कर किसी आवश्यक काम से घर में घुसा। कुछ ही पल बाद जब वह बाहर आया तो बाइक गायब थी। उसने हड़बड़ा कर इधर-उधर नजर दौड़ाई, लेकिन उसकी स्प्लेंडर प्लस बाइक संख्या यूके 06 जी 2688 कहीं नहीं दिखी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर एक व्यक्ति बाइक में चाबी लगा कर भागते हुए देखा गया। राजू ने इस बाबत कटोराताल पुलिस चौकी में तहरीर सौंपी।

यह भी पढ़ें 👉  मुसीबत में एक कॉल बनेगी सुरक्षा की ढाल”—SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी, SP संचार रेवाधर मठपाल के नेतृत्व में छात्राओं को सिखाया गया Dial-112 और SOS का इस्तेमाल, आपात स्थिति में घबराएं नहीं, SOS दबाएं या 112 डायल करें—पुलिस हर समय आपकी सहायता के लिए तैयार।

 

 

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 379 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर बाइक बरामदगी व बाइक चोर की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किये। पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए कल शाम नया ढेला पुल के समीप बैलजुड़ी निवासी जाकिर पुत्र साबिर हुसैन को गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  भारत सरकार' का बोर्ड, नीली बत्ती और एयरगन; नैनीताल पुलिस की सघन चेकिंग में धरा गया फर्जी I.B. अधिकारी! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चप्पे-चप्पे पर चेकिंग का असर; हल्द्वानी में रौब झाड़ता रामपुर का शातिर युवक फर्जी ID कार्ड और कार समेत गिरफ्तार।

 

 

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कटोराताल पुलिस चौकी इंचार्ज नवीन बुधानी, कां. प्रेम कन्वाल व रंजीत सिंह शामिल थे। बताते चलें कि बाइक चोरी की इस घटना को सबसे पहले वसुंधरा दीप ने प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेती पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया।