दुखद: तहसील स्याल्दे मुसोली एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें 4 लोग घायल ,3 की मौत।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

सल्ट – अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा के तहसील स्याल्दे मुसोली एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें 4 लोग घायल ,3 की मौत हो गई है। भिकियासैंण बसेड़ी के पास मुसोली मे एक कार अचानक खाई में गिरने से 3 लोगों की मोके पर मौत हो गई। गुरुवार सुबह गाजियाबाद से देघाट आ रही कार आईटन संख्या यूपी -14 डीयू -6348.भिकियासैंण से -15.किमी दूर बसेडी़ के मुसोली के पास अचानक गिर गयी। कार में सवार – 3 लोग एक महिला व दो पुरूषों की मौके पर ही मौत हो गयी। जिसमें मृतक हेमन्त कोहली उम्र -39 वर्ष, चन्नू – 37 वर्ष, रश्मि – 32 पत्नी चन्दू,घायलों में विद्या -32 वर्ष पत्नी हेमन्त कोहली, आरव -8 वर्ष पुत्र रिया -9 वर्ष पुत्री हेमन्त कोहली, व जानवी -6 वर्ष पुत्री चन्नू दिल्ली गाजियाबाद निवासी नये बस अड्डे के पास नन्द गांव कृष्ण कु़ज।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने किया यूसीसी में योगदान देने वाले अधिकारियों और रजिस्ट्रेशन में सराहनीय कार्य करने वालों का सम्मान

 

जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेन्टर भेज दिया गया है। सल्ट भाजपा विधायक महेश जीना ने तुरन्त ही घटना की जानकारी जिलाधिकारी अल्मोडा़ को दूरभाष में देकर पोस्टमार्टम सीएचससी भिकियासैंण में ही करने के निर्देश दिये। वही चार घायलों को सीएचसी भिकियासैंण हड्डी रोग विशेषज्ञ न होने के कारण 108 की मदद से रामनगर रेफर कर दिया। खबर लिखे जाने तक मृतक का पोस्टमार्टम नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर बना राष्ट्रीय व्यापार संवाद का केंद्र, वन निगम के क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में 20 राज्यों की भागीदारी।

 

इस मोके पर नायब तहसीलदार दीवान गिरी गोस्वामी व राजस्व टीम,एएसआई पुलिस चौकी भिकियासैंण विजय रावत अपनी पुलिस टीम के घटना स्थल पर पहुँचे। बताया गया कि सभी लोग देघाट के सनड़भीडा में एक पीपलपानी समारोह में जा रहे थे। क्षेत्र में इस घटना से शोक की लहर दौड़ गई । सभी राजनैतिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। वहीं सल्ट विघायक महेश जीना ने सड़क हादसे पर शोक संवेदना व्यक्त की।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”: धामी सरकार का अभियान बना जनता और शासन के बीच मजबूत सेतु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *