शहर में एक साथ दो दुष्कर्म के मामलों ने सनसनी फ़ैल दी। पहले बनाएं शारीरिक संबंध, फिर शादी से इंकार।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रुद्रपुर –  शहर में एक साथ दो दुष्कर्म के मामलों ने सनसनी फ़ैल दी। पहले मामले एक युवती ने शादी का झांसा देकर रम्पुरा के रहने वाले एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वही युवक पर जब युवती ने दबाव बनाया तो उसके विवाह रचा डाला। लेकिन विवाह के करीब दो साल बाद युवक ने युवती को अपने साथ रखने से इंकार कर दिया। वही युवती का आरोप है कि युवक के भाई ने शादी के एवज में रुपए मांगे थे। पीड़ित युवती ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय गुहार लगाई है। वही पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रुद्रपुर की रहने वाली एक युवती ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रम्पुरा निवासी एक युवक ने उसे पहले प्रेमजाल में फंसाया और शादी के ख्वाब दिखाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़ित युवती द्वारा शादी का प्रस्ताव रखा तो युवक ने रम्पुरा के रहने वाले अपने चाचा के घर पर उससे शादी करने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक—अर्ली वार्निंग सिस्टम, सेंसर नेटवर्क और जोखिम न्यूनीकरण योजनाओं को तेज करने के निर्देश

 

युवती का आरोप है कि इस दौरान वह उसे बिना कुछ कहे अपने घर चला गया और उसे छोड़ गया। पिछले दो साल से युवक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में उसने शादी और अपने घर ले जाने की बात से इंकार कर दिया। युवती का आरोप है कि उसके भाई ने शादी को स्वीकार करने के लिए 22 लाख रुपए की मांग की। बाद में युवती के परिजन उसे अपने साथ ले गए। पीड़ित युवती ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने धारा 376 के अन्तर्गत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  *SSP NAINITAL के निर्देशन में कालाढूंगी पुलिस को मिली ऑपरेशन प्रहार में बड़ी सफलता* *⚠️ नंबर प्लेट बदली, गाड़ी नहीं… पुलिस ने पकड़ ली चालाकी, थार जफ़्त* *👉 धोखा देने वाला खुद फंस गया, कालाढूंगी पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वही एक अन्य मामले में कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक महिला को मजदूरी के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला को बंधक बनाकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया गया है। इस मामले में महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करतीं हैं। करीब सप्ताह भर पहले उसे पहाड़गंज निवासी असलम नामक एक व्यक्ति ने काम करने के बहाने बुलाया।

 

यह भी पढ़ें 👉  *🚔 SSP डॉ. मंजुनाथ TC की पैनी नजर से नहीं बच सके शातिर चोर — 25 लाख से ज्यादा के सोने-चांदी के गहने बरामद* *हल्द्वानी व मुखानी पुलिस टीम ने 03 शातिर गिरफ्तार कर खोला चोरी गैंग का राज*

महिला का कहना है कि जब वह उसके घर पहुंची तो असलम ने उसे जबरदस्ती पकड़ लिया और उसे एक कमरे में बंधक बना लिया। जिसके बाद असलम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि उसे एक सप्ताह तक बंधक बनाकर रखा गया। पुलिस से शिकायत करने पर उसे और उसके पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई। महिला ने बताया कि वह किसी तरह 29 मार्च को आरोपी के गिरफ्त से बाहर निकलीं और घर पहुंची। जिसके बाद उसने अपने परिवार को आपबीती सुनाई। महिला ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी असलम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वही पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *