उत्तराखण्ड के रेल विकास के लिए 5000 करोड़ से अधिक की धनराशि आवंटित: मुख्यमंत्री धामी ने जताया आभार।

उत्तराखण्ड के रेल विकास के लिए 5000 करोड़ से अधिक की धनराशि आवंटित: मुख्यमंत्री धामी ने जताया आभार।
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखण्ड के रेल विकास के लिए 5000 करोड़ से अधिक की धनराशि आवंटित: मुख्यमंत्री धामी ने जताया आभार।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड के लिए विभिन्न रेल परियोजनाओं के लिए इस वर्ष के बजट में 05 हजार करोड से अधिक की धनराशि़ आवंटित किए जाने पर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी, वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण एवं रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस धनराशि से राज्य में रेल सुविधाओं के विकास में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सख्ती, सूचना देने वाले को मिलेगा ₹50 हजार का इनाम; डेंगू रोकथाम और अस्पतालों पर भी डीएम के कड़े निर्देश।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य महत्व की महत्वाकांक्षी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। 2026 तक इस परियोजना के पूर्ण होने की पूरी संभावना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यहित की बागेश्वर टनकपुर बागेश्वर गैरसैंण ऋषिकेश-उत्तरकाशी तथा देहरादून सहारनपुर रेलवे लाइनों की डीपीआर तैयार किए जाने तथा 03 रेल परियोजनाओं का कार्य गतिमान है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दी करोड़ों की विकास योजनाओं को मंजूरी, हरिद्वार मेडिकल कॉलेज और हल्द्वानी RTO परियोजना को मिली स्वीकृति।

 

 

मुख्यमंत्री ने देहरादून, हरिद्वार, हर्रावाला, काशीपुर, काठगोदाम, किच्छा, कोटद्वार, लालकुआँ, रामनगर, रूड़की तथा टनकपुर रेलवे स्टेशनों को अमृत स्टेशनों के रूप में विकसित किये जाने की योजना पर भी केंद्र सरकार का आभार जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में ई-रिक्शा चालकों का प्रदर्शन, 'BAT' ऐप से वाहन बंद कर अवैध वसूली का आरोप, करीब 300 टुकटुक जीआईसी ग्राउंड में खड़े कर जताया विरोध, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन।

ख़बर शेयर करें -