कार्बेट टाइगर रिजर्व  द्वारा “ऑपरेशन मानसून के तहत संयुक्त/विशेष सघन गश्त” अभियान चलाया गया।

कार्बेट टाइगर रिजर्व  द्वारा “ऑपरेशन मानसून के तहत संयुक्त/विशेष सघन गश्त" चलाया गया।
ख़बर शेयर करें -

कार्बेट टाइगर रिजर्व  द्वारा “ऑपरेशन मानसून के तहत संयुक्त/विशेष सघन गश्त” अभियान चलाया गया।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

जैसा कि ज्ञात है कि वर्तमान में वर्षाकाल होने से ऑपरेशन मानूसन संचालित किया जा रहा है। ऐसे में बिजरानी रेंज, कार्बेट टाइगर रिजर्व के अर्न्तगत आमडण्डा, रिंगौड़ा, सांवल्दे, कानियाँ, चोरपानी, बिजरानी पश्चिमी, बिजरानी मध्यमी, बिजरानी उत्तरी, बिजरानी पूर्वी, मलानी पूर्वी, मलानी पश्चिमी, सिलधारी एवं रातापानी बीटों द्वारा एक संयुक्त / विशेष गश्त का आयोजन किया गया।

 

 

 

उक्त गश्त के दौरान समस्त गश्ती टीमें गश्त करते हुये बिजरानी वन परिसर पहुँची। बिजरानी वन परिसर स्थित मीटिंग हॉल में भानु प्रकाश हर्बोला, वन क्षेत्राधिकारी, बिजरानी द्वारा उक्त समस्त स्टाफ के साथ एक ऑपरेशन मानूसन में वन एवं वन्यजीव सुरक्षा को सुदृढ़ किये जाने हेतु एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक के दौरान उपस्थित सभी कार्मिकों से गश्त एवं गश्त से सम्बन्धित व्यवहारिक समस्याओं के बारे में जाना गया। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी, बिजरानी द्वारा स्टाफ को वर्षाकाल में वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा हेतु विशेष गश्त करने हेतु निर्देशित किया गया तथा। उक्त के अतिरिक्त स्टाफ को वन अधिनियमों की विविध महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में हथियारों की खेप खपाने के मंसूबों पर SSP डॉ0 मंजूनाथ का वार, SOG/ चोरगलिया पुलिस ने 8 तमंचों व 10 कारतूसों के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, अवैध हथियारों, नशे और अपराध को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा- SSP मंजुनाथ टीसी।

 

 

 

उक्त के अतिरिक्त रेंज में विविध गश्तों यथा-विशेष गश्त, लम्बी दूरी गश्त, साप्ताहिक गश्त, हाथी गश्त, ड्रोन गश्त एवं रात्रि एम्बुश आदि के रोस्टर तैयार कर नियमित रूप से गश्त करवाई जा रही है ताकि वन क्षेत्र में अवैध शिकार, अवैध प्रवेश, अवैध पातन आदि किसी भी वन अपराध की कोई सम्भावना न बनी रहें।  भानु प्रकाश हर्बोला, वन क्षेत्राधिकारी, बिजरानी द्वारा नियमित रूप से इसकी समीक्षा एवं मॉनिटरिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो बना सबूत! नंबर प्लेट छिपाकर फर्राटा भरने वाला चालक पुलिस के शिकंजे में, वाहन सीज।

 

 

स्टाफ को वर्षाकाल के दौरान विशेष सर्तकता बरतने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में विशेष सर्तकता, मानव-वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण हेतु जागरूकता प्रसारित करने हेतु अन्तरप्रभागीय गश्त / सयुंक्त फ्लैग मार्ग भी आयोजित कराये जा रहे है। उक्त संयुक्त गश्त एवं बैठक में  भानु प्रकाश हर्बोला, वन क्षेत्राधिकारी, बिजरानी,  भूपेन्द्र सिंह चौहान,  गौरी राम,  गोपाल सिंह, उपराजिक,  नवीन चन्द्र पपनै,  सरत सिंह, वन दरोगा एवं  प्रमोद सत्यवली, मोहन उप्रेती वन आरक्षी आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सख्ती, सूचना देने वाले को मिलेगा ₹50 हजार का इनाम; डेंगू रोकथाम और अस्पतालों पर भी डीएम के कड़े निर्देश।

मीडिया सैल, कार्बेट टाइगर रिजर्व।


ख़बर शेयर करें -