साई बिहार में जल संकट: ट्यूबवेल की मोटर खराब, पीने के पानी के लिए हाहाकार।

ख़बर शेयर करें -

साई बिहार में जल संकट: ट्यूबवेल की मोटर खराब, पीने के पानी के लिए हाहाकार।

 

 

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

 

संकट पानी का ऊंचा पुल सांई बिहार गली नंबर 3 के ट्यूबवेल की फूंकी मोटर। हल्द्वानी में गार्गी माता रानीबाग के साथ ही साथ ट्यूबवेल भी यहां की प्यासी जनता को पानी पिलाने में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस क्रम में अलग अलग नलकूप लगा। क्षेत्र वार पीने का पानी उपलब्ध कराया जाता है। साई बिहार के नलकूप की मोटर आज दो दिनो से फूंकी हुई है,जिस कारण गली नंबर एक से लेकर गली नंबर दस देव बिहार तक के लोग पीने के पानी के लिए परेशान हैं।

यह भी पढ़ें 👉  त्रिवेणी धाम टांडा मल्लू में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

 

 

हालांकि गौला नदी के पानी की सप्लाई यहां हर रोज होती है।पर स्थानीय निवासियों का कहना है गौला का पानी इतना गंदा आता है कि पीने के लायक नहीं होता है। नलकूप संचालक व खेत मालिक हेम चन्द्र दुर्गापाल ने बताया कि शिकायत दर्ज करा दी गई है,शायद कल 29/8/2024 तक नलकूप की मोटर ठीक करने मैकेनिक आ जाए। बताते चलें कि इन नलकूपों को रिपेयर करने के लिए मैकेनिक बरेली से बुलाना पड़ता है।

 

यह भी पढ़ें 👉  *🚩 बाबा के दरबार में उमड़ा जनसागर' — कैंची धाम में 36 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन* *खचाखच भरे मेला क्षेत्र में SSP NAINITAL डॉ. मंजूनाथ टीसी ने खुद संभाली सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं की कमान*