प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, दो प्रेमिकाएं गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, दो प्रेमिकाएं गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

अंबेडकरनगर, उत्तर प्रदेश: अंबेडकरनगर जिले के सम्मनपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक युवक की उसकी दो प्रेमिकाओं ने मिलकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के लिए दोनों महिलाओं ने युवक को गन्ने के खेत में बुलाया और उसकी चाइनीज टॉर्च से सिर पर हमला कर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  गैंगस्टर एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार, जिला बदर की कार्रवाई से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा।

 

 

 

26 अगस्त को पुलिस को ग्राम सीहमऊ मोलनापुर के गन्ने के खेत में 27 वर्षीय युवक का अर्धनग्न शव मिला। मृतक की पहचान संदीप चौहान के रूप में की गई, जो जलालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कंजा इस्माइलपुर का निवासी था। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि संदीप का प्रेम प्रसंग शीहमऊ मोलनापुर की दो महिलाओं से चल रहा था।

 

 

 

पुलिस ने शव की पहचान के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू की। जांच में पता चला कि संदीप पिछले कुछ दिनों से दोनों महिलाओं को ब्लैकमेल कर रहा था। इस ब्लैकमेलिंग से तंग आकर दोनों महिलाओं ने हत्या की साजिश रची और संदीप को मिलने के लिए गन्ने के खेत में बुलाया। जब वह वहां पहुंचा, तो दोनों ने मिलकर उसकी चाइनीज टॉर्च से हत्या कर दी और शव को खेत में ही छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  *💥 दीवार फांदकर महिला की गरिमा पर हमला करने वाला विकृतकामी गिरफ्तार, हल्द्वानी पुलिस ने दिखाई तत्परता* 💥 *एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का सख्त संदेश: महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा*

 

 

पुलिस ने आरोपी महिलाओं को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। महिलाओं ने हत्या की बात स्वीकार कर ली और हत्या की वजह के बारे में खुलासा किया। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे ने बताया कि संदीप की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर दोनों महिलाओं ने हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। पुलिस ने हत्या के मामले का खुलासा कर दोनों प्रेमिकाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  NEET पुनर्परीक्षा पर नैनीताल पुलिस का सख्त पहरा, 11 परीक्षा केंद्र सुरक्षा घेरे में।

 


ख़बर शेयर करें -