नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को पुलिस ने गैर प्रान्त उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार।

नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को पुलिस ने गैर प्रान्त उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

*चमोली पुलिस महिला अपराधों पर लगाम लगाने के लिए है कटिबद्ध*

 

 

दिनाँक- 01/09/2024 को वादी द्वारा थाना नन्दानगर में आकर तहरीर दी कि दिनांक 22.08.24 को जब मेरी नाबालिग पुत्री नन्दानगर बाजार में एक कपडे की दुकान में खरीदारी करने गयी थी तो दुकान से वापस आते समय नन्दानगर बाजार में सैलून की दुकान पर काम करने वाले एक युवक *आरिफ खान पुत्र हाशिम खान निवासी ग्राम सोफतपुर थाना नांगल जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 26 वर्ष* द्वारा उसका पीछा करते हुए उसके साथ अश्लील हरकते व भद्दे-भद्दे इशारे किए गए, मेरी पुत्री द्वारा बताया गया कि उपरोक्त युवक पूर्व में भी उसके साथ अश्लील हरकते करता था ।

यह भी पढ़ें 👉  "पहले हत्या, फिर आत्महत्या की कहानी! रामनगर में नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार”

 

 

 

वादी की तहरीर के आधार पर थाना नन्दानगर में अभियुक्त आरिफ खान उपरोक्त के विरूद्ध *धारा- 79 बीएनएस व धारा 11(A)/12 लैंगिक अपराध अधिनियम* के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, प्रकरण महिला व नाबालिग से सम्बन्धित होने के कारण *पुलिस अधीक्षक चमोली श्री सर्वेश पंवार महोदय* द्वारा मामले का गम्भीरता से संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष संजय नेगी के नेतृत्व में अभियुक्त की त्वरित गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग में 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना का ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण; केदारनाथ-बदरीनाथ जाने वाले यात्रियों को मिलेगी जाम से राहत।

 

 

 

जिस पर पुलिस टीम द्वारा पतारसी-सुरागरसी करते हुए उपरोक्त मुकदमे में नामजद अभियुक्त आरिफ खान को दिनांक 01/09/2024 की रात्रि को बिजनौर (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को आज दिनांक 02/09/2024 को मा0 न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के विकास की आवाज बने तारा घिल्डियाल, एनडी तिवारी की स्मृति में जनहित के मुद्दों पर किया मंथन।

 

*पुलिस टीम*

1- उ0नि0 लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण
2- उ0नि0 शिवदत्त जमलोकी
3- कां0 दिग्पाल