पाटकोट में नशे के खिलाफ जाग उठा जन आक्रोश, महिलाओं ने किया चौराहा जाम।

ख़बर शेयर करें -

पाटकोट में नशे के खिलाफ जाग उठा जन आक्रोश, महिलाओं ने किया चौराहा जाम।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

पाटकोट (रामनगर)। नशे के बढ़ते प्रकोप के खिलाफ जागृति ग्राम संगठन की महिलाओं ने शुक्रवार को जन आक्रोश रैली निकालकर चौराहे पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित महिलाओं ने पाटकोट मुख्य चौराहे को जाम करते हुए प्रशासन से तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नशे के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि क्षेत्र में नशा युवाओं को बर्बादी की ओर धकेल रहा है। संगठन की महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द नशा कारोबारियों पर लगाम नहीं लगाई गई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।