शिक्षक पर छात्रा को अश्लील एसएमएस भेजने का लगा आरोप।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रुद्रपुर – हमारे समाज में गुरु को उच्चा दर्जा दिया गया है। लेकिन जब शिक्षक के सर पर आशिक़ी का भूत सवार हो जाएं तो इसे क्या कहेंगे,वो भी अपनी ही शिष्या छात्रा के साथ। रुद्रपुर के सरदार भगत सिंह स्नाकोत्तर महाविद्यालय में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां महाविद्यालय के एक शिक्षक पर एक छात्रा ने उसे अश्लील संदेश भेजने का संगीन आरोप लगाया है। जिसे लेकर छात्रों ने जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। छात्रों ने जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। बीते रोज महाविद्यालय के कुछ छात्रों ने कालेज परिसर में इस मामले को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर हुड़दंग, गुंडागर्दी, मनमानी और अराजकता करने वालों पर SSP NAINITAL का शिकंजा।

 

उनका कहना है कि एक शिक्षक कालेज की छात्रा को अश्लील एसएमएस भेजकर उसके साथ छेड़छाड़ करता है। छात्रों ने मीडिया कर्मियों को बताया कि सोमवार को शिक्षक ने छात्रा को व्हाट्स ऐप पर अश्लील मैसेज किए।इसकी वजह से छात्रा तनाव पूर्ण स्थिति में है। उन्होंने कहा कि इस शिक्षक पर पहले भी छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लगे थे।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर

 

लेकिन यह अपनी गलत हरकतों से बाज नहीं आया। छात्रों ने इस मामले की शिकायत विद्यालय के प्राचार्य डॉ कमल किशोर पांडेय की लेकिन उन्होंने इस मामले की जानकारी होने से अनिभिज्ञया जताई है।उनका कहना है कि उनके पास कोई लिखित शिकायत नहीं आई।