नैनीताल पुलिस साईबर टीम ने BSNL ऑफिस हल्द्वानी स्टाफ को पढ़ाया साईबर जागरूकता के पाठ*

*नैनीताल पुलिस साईबर टीम ने BSNL ऑफिस हल्द्वानी स्टाफ को पढ़ाया साईबर जागरूकता के पाठ*

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

* प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा* वर्तमान में *बढ़ते साईबर अपराधों के दृष्टिगत स्कूल, कॉलेजों एवं अन्य सरकारी संस्थाओं,आमजनमानस को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के निर्देश* दिए गए हैं।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत काठगोदाम पुलिस की कार्रवाई, तीन साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में वारंटी गिरफ्तार।

 

 

इसी क्रम में  सुमित पांडेय पुलिस उपाधीक्षक भवाली/सीओ ऑप्स के निर्देशन का0 अरविंद बिष्ट साइबर सेल टीम* द्वारा BSNL कार्यालय हल्द्वानी में जाकर स्टाफ को वर्तमान में बढ़ रहे साईबर अपराध की घटनाओं के दृष्टिगत *साइबर सिक्योरिटी के बारे में जागृत* किया गया।

 

 

 

कार्यक्रम में AGM एल.एम. तिवारी, SDE Admin प्रमोद तिवारी, SDE Vigilance श्री हेमंत प्रसाद व अन्य स्टाफ मौजूद रहे। सभी को *साईबर सुरक्षा टिप्स साझा* किये एवम साईबर क्राइम को लेकर सतर्क किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाली पड़े जंगल के पैच की बदलेगी तस्वीर, बनेगा नया पार्क; राकेश नैनवाल की पहल रंग लाई।

 

 

*वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराध डिजिटल अरेस्टिंग* , जॉब फ़्रॉड, सेक्सटॉर्शन, क्यूआर बेस्ड पेमेंट फ्रॉड, डिजिटल फुटप्रिंट, सोशल इंजीनियरिंग, साइबर बुलिंग, साइबर स्कैम, फर्जी बेबसाइट, साईट, एंटी वायरस और मालवेयर सॉफ्टवेयर जैसे संवेदनशील अपराधों के बारे में जागरूक करते हुए कर सतर्क किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कालागढ़ के प्राकृतिक पर्यावरण की विशेषताओं से रूबरू हुए प्रशिक्षु वन आरक्षी, फील्ड भ्रमण कर सीखा वन एवं वन्यजीव संरक्षण का पाठ।

 

 

 

सभी को किसी भी तरह की साइबर अपराधों से सम्बंधित सूचना या अगर किसी के साथ भी ठगी हो जाती है तो *तत्काल साईबर क्राइम हेल्प लाईन नम्बर 1930एवं नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज* करने हेतु बताया गया। इसके अतिरिक्त *उत्तराखंड पुलिस ऐप* व https://cybercrime.gov.in/ के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करने हेतु बताया गया।