मोटरसाइकिलो में आग लगाने वाले अभियुक्त को थाना काठगोदाम पुलिस ने भेजा जेल

ख़बर शेयर करें -

मोटरसाइकिलो में आग लगाने वाले अभियुक्त को थाना काठगोदाम पुलिस ने भेजा जेल

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

दिनांक 17.12.2024 को थाना काठगोदाम में वादी मुकदमा रमेश चंद्र जोशी निवासी ग्राम रौशिला सैला थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल द्वारा थाना काठगोदाम में अपनी तथा अपने भाई की मोटरसाइकिल में आग लगाने के संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर थाना काठगोदाम में FIR NO-132/2024 धारा 326(F) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नशा मुक्त उत्तराखंड @25: हल्द्वानी में राजकीय नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का संचालन शुरू।

 

 

 

आग लगाने वाले अभियुक्त की तलाश हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद नारायण मीणा जनपद नैनीताल के दिए गए निर्देश के क्रम में  प्रकाश आर्य पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी नैनीताल व  नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में  दीपक सिंह बिष्ट थानाध्यक्ष काठगोदाम द्वारा टीम गठित कर अभियुक्त की पतारसी सुरागरसी करते हुए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन व अन्य लोगों बसे पूछताछ की गई। साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त रोहित सम्मल पुत्र स्वर्गीय कुंदन सिंह सम्मल निवासी ग्राम रौशिला सैला थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल उम्र 25 वर्ष को अभियोग में नामजद करते हुए फरार होने का प्रयास कर रहे अभियुक्त को काठगोदाम क्षेत्र से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय के आदेश पर अभियुक्त को जेल भेजा गया।
पुलिस टीम

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने किया परेड ग्राउंड, देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेल-2025 के अन्तर्गत आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता का अवलोकन

 

 

1. उ0नि0 कृपाल सिंह चौकी प्रभारी हैड़ाखान काठगोदाम
2. कांस्टेबल अमर सिंह राणा
3. कांस्टेबल टीका राम